फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Villagers demonstrated against Panchayat Department

Pilibhit News: ग्रामीणों ने पंचायत विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन

Sat, 14 Oct 2023 12:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 14 Oct 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
Villagers demonstrated against Panchayat Department
बीसलपुर के गांव हीरापुर में पंचायत विभाग के विरोध में प्रदर्शन करते ग्रामीण । संवाद
बीसलपुर। गांव हीरापुर दुही के ग्रामीणों ने पंचायत विभाग पर गंभीर आरोप लगाते हुए शुक्रवार को प्राथमिक विद्यालय के पास नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। कहा, गांव में प्राथमिक विद्यालय के सामने वाला मार्ग कच्चा है। इस पर झाड़ियां उग आई हैं। गहरे गड्ढे हैं, लेकिन कागजों में पंचायत विभाग ने इसे पक्का कर दिया है।
विज्ञापन

हीरापुर दुही के ग्रामीण शुक्रवार पूर्वाह्न 11 बजे प्राथमिक विद्यालय के पास इकट्ठे हुए और पंचायत विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन करने लगे। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि पंचायत विभाग ने प्राथमिक विद्यालय के सामने के कच्चे मार्ग को अब तक पक्का नहीं कराया है। इस पर झाड़ियां उग आई हैं, जबकि कागजों में इसे पक्का होना दर्शा दिया है। गांव की और भी गलियां और नालियां कच्ची हैं। छह माह पूर्व बनवाई गई सीसी रोड भी टूटने लगी है। प्रदर्शन में पूर्व प्रधान नरेश चंद्र, ब्रजेश मोहित, धर्मपाल, हरीश कुमार, रामऔतार, जमुना प्रसाद, चंद्रपाल, ननकूलाल राठौर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed