{"_id":"65be9957b6212f880e0b2483","slug":"villagers-demonstrated-against-panchayat-department-pilibhit-news-c-121-1-sbly1029-111530-2024-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: पंचायत विभाग के विरोध में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: पंचायत विभाग के विरोध में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
बीसलपुर तहसील परिसर में पंचायत विभाग के विरोध में प्रदर्शन करते ग्रामीण । स्रोत - प्रदर्शनकारी
बीसलपुर। गांव नांद के ग्रामीणों ने दो फरवरी को अपने गांव में हुए कोटेदार के चयन में धांधलेबाजी बरतने का आरोप लगाते हुए शनिवार को तहसील परिसर में पंचायत विभाग के विरोध में प्रदर्शन किया। इसके बाद उन्होंने संपूर्ण समाधान दिवस में आईं एडीएम रितू पूनिया को इस संबंध में संयुक्त शिकायती पत्र दिया।
गांव नांद के काफी लोग शनिवार को तहसील परिसर में आए और पंचायत विभाग के विरोध में प्रदर्शन करने लगे। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि उनके गांव में दो फरवरी को पंचायत भवन में हुई कोटेदार चयन की बैठक हुई थी। इसमें एक षडयंत्र के तहत केवल एक पक्ष के लोगों को प्रवेश दिया गया। इसके बाद दरवाजा बंद कर लिया गया। इससे दूसरे पक्ष के लोग पंचायत भवन में नहीं जा पाए। इस वजह से दूसरे पक्ष का प्रत्याशी चुनाव लड़ने से भी वंचित रह गया।
एडीएम को दिए शिकायती पत्र में मामले की जांच कराने, दोषियों पर कार्रवाई कराने, कोटेदार चयन की कार्यवाही रद्द कराने और पुन: निष्पक्ष तरीके से कोटेदार चयन कराने की मांग की गई है। प्रदर्शन और शिकायत करने वालों में रंजीत सिंह, सर्वेश कुमार, शांति स्वरूप, कृष्णा देवी, ओमकार, विष्णु, राममूर्ति, हीराकली, गंगादेवी, गीता देवी, माधुरी देवी, अंजलि देवी आदि शामिल रहीं।