फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   villagers caught the thief and tied him to pillar in Pilibhit

Pilibhit: कार से आया चोर... सिलिंडर और भगौना चोरी करते पकड़ा गया, लोगों ने खंभे से बांधकर पीटा

Thu, 02 Nov 2023 06:30 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 02 Nov 2023 06:30 PM IST
सार

चोरों ने प्राथमिक विद्यालय में नकब लगाकर एक सिलिंडर व भगौना चोरी कर लिया था। आहट होने पर ग्रामीण जाग गए। लोगों ने एक चोर को मौके से पकड़ लिया और उसकी पिटाई लगा दी। 

विज्ञापन
villagers caught the thief and tied him to pillar in Pilibhit
ग्रामीणों ने आरोपी को खंभे से बांधा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत में बुधवार की रात स्कूल में चोरी करने घुसे एक चोर को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। इसके बाद खंभे से बांधकर आरोपी को पिटाई लगा दी। सूचना मिलने के बाद सुनगढ़ी पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने तीन नामजद समेत एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन


थाना सुनगढी क्षेत्र के गांव संडा गौटिया में चोरों ने प्राथमिक विद्यालय में नकब लगाकर स्कूल से एक सिलिंडर व भगौना चोरी कर लिया था। आहट होने पर ग्रामीण जाग गए। जिसके बाद मौके से उत्तराखंड के लालकुंआ के मोहल्ला नगीना कॉलोनी निवासी नन्हें को मौके पर पकड़ लिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Bareilly News: आंटी 'दवा' की पुड़िया देती थी और पैसे भी...; 10 साल के बच्चे ने बताई मकान मालकिन की करतूत
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने चोर को खंभे से बांध दिया और उसकी जमकर पिटाई लगाई। उसके तीन साथी मौके से फरार हो गए। इसी बीच किसी ने मामले की सूचना सुनगढ़ी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची सुनगढ़ी पुलिस ने युवक को छुड़वाया। इसके बाद पूछताछ में युवक ने अपने साथ आए अन्य दो अन्य साथियों के बारे में भी जानकारी दी। 

उसने बताया कि थाना न्यूरिया के गांव मोहनपुर निवासी सुनील व थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के झब्बर उसके साथ आए थे। पुलिस ने ग्रामीणों की तहरीर के आधार पर तीन नामजद समेत अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। चोरों द्वारा चोरी किए गए सामान को पुलिस ने बरामद कर लिया।

तीन बार पहले भी विद्यालय में हो चुकी है चोरी
ग्रामीणों ने बताया कि विद्यालय में इससे पूर्व में भी कई बार चोरियां की जा चुकी है। जिसमें विद्यालय राशन समेत अन्य खाने पीने का सामान आदि चोरी कर लिया गया। बुधवार रात चोरों ने फिर से इस स्कूल को निशाना बनाया। हालांकि ग्रामीणों के जागने पर घटना होनी से बच गई।

कार से चोरी करने पहुंचे थे चोर
ग्रामीणों ने बताया कि चोर एक कार से आए थे। चोरों ने कार को गांव से काफी दूरी पर खड़ा कर दिया। इसके बाद स्कूल में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले थे। चोरों ने विद्यालय की आगे पीछे से कई जगह की दीवार को काट दिया था। इसके साथ ही विद्यालय के कमरे के ताले भी तोड़ दिए थे। 

बीएसए ने एसपी को भेजा पत्र
बीएसए अमित कुमार सिंह ने एसपी अतुल कुमार पत्र दिया है। पत्र में कहा गया है कि मौजूदा समय में क्षेत्र के अधिकांश विद्यालयों में चोरी की घटनाएं सामने आ रही हैं। घटनाओं को रोकने के लिए कार्रवाई की मांग की है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed