फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Villagers caught five youths travelling in a car to see a tiger as suspicious

Pilibhit News: बाघ देखने आए कार सवार पांच युवकों को ग्रामीणों ने संदिग्ध समझकर पकड़ा

Sun, 03 Aug 2025 11:46 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 03 Aug 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Villagers caught five youths travelling in a car to see a tiger as suspicious
पीलीभीत/न्यूरिया। जिले में चोरों के बढ़ते शोर के बीच शनिवार रात न्यूरिया क्षेत्र में एक और मामला चर्चा में आया। आबादी क्षेत्र के निकट सुनसान सड़कों पर कार से घूम रहे युवकों को ग्रामीणों ने संदिग्ध समझकर पकड़ लिया।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर वन विभाग और पुलिस की टीमें भी पहुंच गईं। पांचों युवकों को कार समेत न्यूरिया थाने ले जाकर पूछताछ की गई। पता चला कि बरेली निवासी युवक बाघ देखने के लिए गूगल मैप के जरिए महोफ गेट तक आए थे। युवकों का कोई आपराधिक इतिहास न मिलने पर रविवार अपराह्न में सभी को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

मामला न्यूरिया क्षेत्र के महोफ रेंज के जंगल से सटे महोफ गेट नंबर एक का है। ग्रामीणों ने अनुसार, शनिवार रात करीब 10 बजे एक कार क्षेत्र में घूमती दिखाई दी। पहले कार सवार रम्पुरिया गांव की ओर गए। कुछ देर रुकने के बाद वहां से लौटकर महोफ गेट नंबर एक की ओर चले गए। इस पर ग्रामीणों को कार सवारों पर शक हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

संदिग्ध समझते हुए मामले की जानकारी अन्य ग्रामीणों को दी गई। इसके बाद महोफ गेट के पास स्थित एक फार्म स्वामी ने कार सवारों को जंगल से सटे इलाके में खड़ा देखा तो जानकारी वन विभाग के अफसरों को दी। ग्रामीणों के अनुसार, कुछ देर रुकने के बाद कार सवार वहां से पीलीभीत की ओर लौटने लगे।
इसी बीच एकत्र होकर पहुंचे ग्रामीणों ने उन्हें घेर लिया। कार में पांच युवक सवार थे। सूचना पर वन विभाग और न्यूरिया पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई। जानकारी करने के बाद युवकों को थाने ले जाया गया।
थाना प्रभारी न्यूरिया सुभाष मावी ने बताया कि पूछताछ में युवकों ने बताया कि वह बरेली के प्रेमनगर क्षेत्र के रहने वाले हैं। पीटीआर के महोफ गेट नंबर एक और खटीमा मार्ग पर रात के समय बाघ दिखने की जानकारी पर वह लोग गूगल मैप के जरिए कार से यहां पहुंचे थे। रास्ता भटकने की वजह से वह रम्पुरिया गांव की ओर पहुंच गए थे।

पुलिस के अनुसार, कार में सिर्फ एक टार्च बरामद हुई। युवकों का आपराधिक इतिहास का पता लगाने के लिए स्थानीय पुलिस से संपर्क किया गया, लेकिन कोई रिकॉर्ड नहीं मिला। युवक व्यापारी और नौकरी पेशा हैं। ग्रामीणों के सामने पकड़े गए युवकों के बारे में स्थिति साफ की गई। इसके बाद युवकों को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed