फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Villagers angry over negligence in flood rescue work, halted work by protesting

Pilibhit News: बाढ़ बचाव कार्यों में लापरवाही पर भड़के ग्रामीण, प्रदर्शन कर रुकवाया काम

Tue, 22 Apr 2025 11:22 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 22 Apr 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
Villagers angry over negligence in flood rescue work, halted work by protesting
सिंचाई विभाग के ​खिलाफ नारेबाजी करते नगरिया खुर्द कला गांव के ग्रामीण। स्रोत ग्रामीण - फोटो : मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में मरीजों को देखते चिकित्सक।
कलीनगर। शारदा नदी के नुकसान को रोकने के लिए नगरिया खुर्द गांव में कराए जा रहे बाढ़ बचाव कार्य में लापरवाही बरतने पर ग्रामीण भड़क गए। कार्यस्थल पर पहुंचकर सिंचाई विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। पत्थर की जगह रेत से फाउंडेशन ऊंचा कर बजट को ठिकाने लगाने के आरोप लगाए। मामले में डीएम से शिकायत करने की बात कही गई।
विज्ञापन

मामला कलीनगर तहसील क्षेत्र के नगरिया खुर्द कला गांव का है। गांव में हर साल बरसात के दौरान शारदा नदी नुकसान पहुंचाती है। बाढ़ नियंत्रण योजनाओं को भी नदी क्षतिग्रस्त करती है। पिछले साल भी नुकसान हुआ था। इस बार शासन की मंजूरी के बाद पिछले माह सिंचाई विभाग की शारदा सागर खंड डिवीजन की ओर से लाखों रुपये के कार्य शुरू कराए गए। पत्थर की ठोकरें भी बनाई जा रहीं हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को प्रधान विवेकानंद की मौजूदगी में बड़ी संख्या में ग्रामीण नदी पर पहुंचे। ग्रामीणों ने कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल उठाए। आरोप लगाया कि पत्थर की ठोकर बनाने में बड़ी लापरवाही बरती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फाउंडेशन को पत्थर के बजाय रेत डालकर ऊंचा किया जा रहा है। ऊपर के भाग में पत्थर लगाकर खामियों को छिपाया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि ऐसी स्थिति में यह कार्य बरसात में पानी में बह जाएंगे। उन्होंने सिंचाई विभाग के खिलाफ नारेबाजी भी की।

प्रधान विवेकानंद ने बताया कि नदी हर साल गांव की सीमा में तबाही मचाती है। ग्रामीणों की मांग के बाद शासन बजट जारी करता है, लेकिन विभाग की लापरवाही से कार्य की गुणवत्ता के बजाय बजट ठिकाने लगाने पर जोर दिया जा रहा है। मामले में डीएम से मिलकर शिकायत की जाएगी। विरोध करने वालों में चितरंजन बारोई, तपन राय, सुशांत ढाली, शिव कुमार मंडल आदि ग्रामीण शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed