फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Villagers, angry over giving sugarcane purchasing center to Bajaj Sugar Mill, blocked the road

Pilibhit News: बजाज चीनी मिल को गन्ना क्रय केंद्र देने से खफा ग्रामीणों ने लगाया जाम

Mon, 13 Nov 2023 11:31 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 13 Nov 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
Villagers, angry over giving sugarcane purchasing center to Bajaj Sugar Mill, blocked the road
नगर चौराहे पर जाम के दौराने किसानो से वार्ता करती पुलिस । संवाद
पीलीभीत। बीस साल से एलएच शुगर मिल को गन्ने की आपूर्ति कर रहे किसानों को इस बार बजाज चीनी मिल बरखेड़ा को गन्ना देना होगा। दरअसल, विभाग ने यहां का क्रय केंद्र बजाज मिल को आवंटित कर दिया है। सोमवार को इसकी जानकारी हुई तो किसान भड़क गए। उन्होंने बजाज मिल पर भुगतान न करने का आरोप लगाते हुए जाम लगा दिया। अधिकारियों ने क्रय केंद्र का आवंटन यथावत रखने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

कई वर्षों से नगरा ए गन्ना क्रय केंद्र एलएच शुगर मिल के पास है। इससे क्षेत्र के उगनपुर, नगरा, मूसेपुर कलां, शाहपुरा, पचपेड़ा आदि गांव जुड़े हैं। इस बार यह केंद्र बजाज चीनी मिल को आवंटित कर दिया गया है। इसकी जानकारी होने पर किसानों ने केंद्र एलएच शुगर मिल को ही आवंटित करने की मांग को लेकर देने की मांग को लेकर विधायक और जिला गन्नाधिकारी को ज्ञापन भी दिया था, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला।
विज्ञापन

इससे गुस्साए किसानों ने सोमवार को बजाज चीनी मिल के लिए गन्ने की आपूर्ति न करने के एलान करते हुए बरखेड़ा रोड पर जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी बरखेड़ा मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसानों से वार्ता की, लेकिन किसान जिला गन्नाधिकारी से वार्ता किए बिना जाम न खोलने की जिद पर अड़े रहे। जाम के चलते लोगों को खासी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला गन्नाधिकारी के छुट्टी पर होने की वजह से सहायक जिला परियोजना अधिकारी गन्ना विकास परिषद रामेश्वर दयाल मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसानों से वार्ता की। किसानों ने कहा कि वे पूर्व की भांति इस वर्ष भी अपना गन्ना एलएच शुगर मिल को ही देंगे। गन्ना सेंटर बजाज मिल को न दिया जाए। सहायक जिला परियोजना अधिकारी के आश्वासन पर किसानों ने जाम खोला। इस दौरान ग्राम उगनपुर के प्रधान नवल किशोर, शाहपुरा के पुत्तू लाल, ईश्वरी प्रसाद, मोहनलाल आदि मौजूद रहे।

नगर चौराहे पर जाम के दौराने किसानो से वार्ता करती पुलिस । संवाद

नगर चौराहे पर जाम के दौराने किसानो से वार्ता करती पुलिस । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed