{"_id":"6890f918ca6397effb0cded3","slug":"villager-who-consumed-poisonous-substance-dies-during-treatment-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-141131-2025-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: विषाक्त पदार्थ खाने वाले ग्रामीण की इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: विषाक्त पदार्थ खाने वाले ग्रामीण की इलाज के दौरान मौत
विज्ञापन
बीसलपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव जसौली में रविवार की शाम विषाक्त पदार्थ खाने वाले ग्रामीण की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
गांव निवासी हेमराज ने बताया कि उनके पुत्र राजेश कुमार (45) ने पत्नी से हुए विवाद के बाद रविवार देर शाम घर में विषाक्त पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया था l उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया था। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
कोतवाली पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम को भेज दिया है। कोतवाल संजीव शुक्ला ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में पत्नी से विवाद के बाद राजेश के आत्महत्या करने की बात सामने आई है। मृतक के पिता हेमराज, भाई विकास कुमार, पुत्री मंजू और रिया समेत सभी परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल है। संवाद