{"_id":"6625991944133451cc0ec387","slug":"villager-died-in-accident-family-members-created-ruckus-pilibhit-news-c-4-1-bly1009-386795-2024-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: हादसे में ग्रामीण की मौत, परिजनों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: हादसे में ग्रामीण की मौत, परिजनों ने किया हंगामा
विज्ञापन
कलीनगर। माधोटांडा-पीलीभीत मार्ग पर जमुनिया गांव के निकट अज्ञात वाहन से टकराकर ग्रामीण की मौत हो गई। माधोटांडा सीएचसी पहुंचे परिजनों ने जमुनिया चौकी पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया। पुलिस के समझाने के बाद भी परिजन पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर शव घर ले गए।
माधोटांडा क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव निवासी संजीव कुमार (40) पुत्र नंदलाल खेती करते हैं। रविवार दोपहर बाद क्षेत्र के गांव बांसखेड़ा स्थित रिश्तेदारी में बाइक से गए थे। शाम करीब साढ़े सात बजे माधोटांडा-पीलीभीत मार्ग से घर लौट रहे थे। जमुनिया चौकी के निकट पहुंचते ही उसकी बाइक अज्ञात वाहन से टकरा गई। हादसे में संजीव गंभीर रूप से घायल हो गए।
मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को माधोटांडा सीएचसी भेजा। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर, अस्पताल में परिजनों की भीड़ पहुंच गई। परिजनों का कहना था कि हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लेटलतीफी की। पीलीभीत भेजने के बजाय घायल को माधोटांडा भेजा।
विज्ञापन
पुलिस पर अन्य आरोप लगाकर करीब दो घंटे तक हंगामा किया। एसओ अचल कुमार के समझाने पर भी परिजन मानने को तैयार नहीं हुए। गुस्साए परिजन पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर शव घर ले गए। एसओ अचल कुमार ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हुई है। परिजनों को समझाने के प्रयास किए जा रहे हैं।