{"_id":"6659ba309a924c53b503e886","slug":"villager-beaten-up-over-water-release-dispute-report-says-pilibhit-news-c-121-1-pbt1008-117176-2024-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: पानी छोड़ने को लेकर विवाद, ग्रामीण को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: पानी छोड़ने को लेकर विवाद, ग्रामीण को पीटा
विज्ञापन
बीसलपुर। दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के गांव रहमानगंज में खेत में पानी छोड़ने को लेकर विवाद हो गया। इस पर कुछ लोगों ने एक ग्रामीण को पीट दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
गांव रहमानगंज निवासी सोनपाल ने बताया कि गांव के कुछ लोग उनके खेत में पानी छोड़ देते हैं, जिससे फसल खराब हो जाती है। उन लोगों ने ही बृहस्पतिवार को देर रात उनके खेत में फिर पानी छोड़ दिया, जिससे खेत में खड़ी धान की फसल खराब हो गई।
जानकारी होने पर सोनपाल शुक्रवार को उन लोगों से शिकायत करने गए। आरोप है कि उन लोगों ने सोनपाल से गाली-गलौज किया, लात-घूंसों से पीटा और जान से मारने की धमकी दी। कोतवाल उमेश सोलंकी ने बताया कि सोनपाल की तहरीर पर हमलावरों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। रिपोर्ट में गांव के ही प्रेमपाल, ओमपाल, देवपाल और तेज बहादुर को नामजद किया गया है।