{"_id":"622d08da863ef015950a1843","slug":"village-court-ready-for-inaugration-pilibhit-news-bly478132940","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूरनपुर में ग्राम न्यायालय बनकर तैयार, 14 को होगा उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूरनपुर में ग्राम न्यायालय बनकर तैयार, 14 को होगा उद्घाटन
विज्ञापन
पूरनपुर। पूरनपुर में ग्राम न्यायालय बनकर तैयार हो गया। उद्घाटन 14 मार्च को उच्च न्यायालय इलाहाबाद की लखनऊ खंडपीठ के न्यायाधीश रोहित रंजन अग्रवाल करेंगे। ग्राम न्यायालय में दो साल तक की सजा वाले वादों की सुनवाई ग्राम न्यायालय में होगी। अब तक लोगों को पीलीभीत जाना पड़ता था।
तहसील कार्यालय परिसर के जिस भवन में सब ट्रेजरी कार्यालय चलता था। उसमें ग्राम न्यायालय की स्थापना की गई है। भवन को नया रूप देने के साथ मरम्मत, रंगाई, पुताई आदि का काम तीन महीने से चल रहा है। 11 फरवरी को जिला जज सुधीर कुमार ने एडीजे राकेश कुमार वशिष्ठ, मुख्य न्यायायिक मजिस्ट्रेट विजय कुमार के साथ ग्राम न्यायालय का निरीक्षण किया था। निरीक्षण में कार्य धीमी गति से मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई थी। उन्होंने शीघ्र निर्माण कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए थे। अब ग्राम न्यायालय बनकर तैयार हो गया है। उद्घाटन उच्च न्यायालय खंडपीठ लखनऊ के न्यायाधीश रोहित रंजन अग्रवाल के आगमन का कार्यक्रम भी प्रशासन को मिल गया है। प्रगतिशील अधिवक्ता एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय सक्सेना ने बताया कि ग्राम न्यायालय खुलने से दो साल तक की सजा के मामलों की सुनवाई ग्राम न्यायालय में होगी। इससे वादकारियों को 40 किलोमीटर जिला मुख्यालय अब नहीं जाना होगा। न्याय अधिकारी निधि सागर की तैनाती ग्राम न्यायालय में की गई है।