{"_id":"641f48d4b483de7d670740c4","slug":"vigilance-increased-on-nepal-border-after-alert-regarding-amritpal-pilibhit-news-c-4-1-107214-2023-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: अमृतपाल को लेकर अलर्ट के बाद नेपाल बॉर्डर पर बढ़ाई चौकसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: अमृतपाल को लेकर अलर्ट के बाद नेपाल बॉर्डर पर बढ़ाई चौकसी
विज्ञापन
पुलिस और एसएसबी ने सतर्कता बढ़ाने के साथ मजबूत किया मुखबिर तंत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। खालिस्तान समर्थक अमृतपाल के नेपाल की ओर भागने की खुफिया एजेंसी की रिपोर्ट के बाद बॉर्डर क्षेत्र में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है। पुलिस के साथ एसएसबी की टीम भी सक्रिय हो गई है। जानकारी साझा करने को मुखबिर तंत्र को भी मजबूत किया गया है।
एडीजी जोन के निर्देश के बाद लखीमपुर के अलावा पीलीभीत की सीमा में भी चौकसी बढ़ा दी गई है। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में कच्चे रास्तों से भी आवागमन होता है। खुली सीमा होने के चलते नेपाल की ओर भागने में आसानी रहती है। खुफिया रिपोर्ट के बाद पंजाब से फरार चल रहे अमृतपाल के नेपाल की ओर से भागने की संभावना जताई गई। रिपोर्ट के अनुसार उसके हरियाणा से निकलकर नेपाल की ओर जा सकता है। इसको लेकर जनपद में बॉर्डर क्षेत्र में चौकसी बढ़ा दी गई है।