{"_id":"64cfe45e57944de0be05fd50","slug":"vigilance-increased-on-khamaria-bridge-in-view-of-last-saturdays-ruckus-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-2254-2023-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: पिछले शनिवार को हुए बवाल के मद्देनजर खमरिया पुल पर बढ़ाई सतर्कता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: पिछले शनिवार को हुए बवाल के मद्देनजर खमरिया पुल पर बढ़ाई सतर्कता
Sun, 06 Aug 2023 11:50 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sun, 06 Aug 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। खमरिया पुल के पास पिछले शनिवर को कांवड़ियों और ताजियेदारों के आमने-सामने आ जाने पर जमकर बवाल हुआ था। इसे देखते हुए इस बार पुल पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। यहां एक इंस्पेक्टर, दो दरोगा और 10 सिपाहियों को तैनात किया गया हैै। बीते शनिवार को खमरिया पुल के पास तजियेदारों का मातम के लिए डीजे बंद करने के लिए कहने पर कांवड़ियों से विवाद हो गया था। इस दौरान आक्रोशित लोगों ने पथराव कर कई वाहनों के शीशे तोड़ दिए थे। कई सरकारी वाहनों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया था। मौके पर कमिश्नर और आईजी समेत तमाम अधिकारी पहुंचे थे।
खमरिया पुल से होकर रविवार सुबह से ही जलाभिषेक के लिए कांवड़ियों के जत्थों के आने का सिलसिला शुरू हो गया हैै। इसके मद्देनजर पुलिस ने खमरिया पुल पर चौकसी बढ़ा दी है। देर शाम तक यहां से कांवड़ियों के जत्थों के गुजरने का सिलसिला चलता रहा।
विज्ञापन
खमरिया पुल से होकर रविवार सुबह से ही जलाभिषेक के लिए कांवड़ियों के जत्थों के आने का सिलसिला शुरू हो गया हैै। इसके मद्देनजर पुलिस ने खमरिया पुल पर चौकसी बढ़ा दी है। देर शाम तक यहां से कांवड़ियों के जत्थों के गुजरने का सिलसिला चलता रहा।
विज्ञापन