फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Vigil increased in the district after threat, police alert

Pilibhit News: धमकी के बाद जनपद में बढ़ाई चौकसी, पुलिस अलर्ट

Thu, 26 Dec 2024 07:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2024 07:33 AM IST
विज्ञापन
Vigil increased in the district after threat, police alert
पीलीभीत। आतंकी पन्नू की धमकी भरे वीडियो के बाद जनपद में चौकसी बढ़ा दी गई है। प्रमुख मार्गों के अलावा बॉर्डर क्षेत्र में पुलिस को अलर्ट किया गया है। गश्त के साथ ही वाहनों की जांच की जा रही है। पीआरवी को भी हर गतिविधियों पर नजर रखने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन

पूरनपुर क्षेत्र में सोमवार सुबह खालिस्तान समर्थक तीन आतंकियों को मार गिराया था। तीनों पंजाब की एक चौकी पर ग्रेनेड फेंकने की घटना को अंजाम देकर भागे थे। इसके बाद वह जनपद के पूरनपुर क्षेत्र में पहुंचे। यहां नगर के एक हार जी होटल में शरण ली। इसके बाद आतंकी अपनी योजना के तहत निकले। इधर लोकेशन के आधार पर पहुंची पंजाब पुलिस ने यूपी पुलिस की मदद से तीनों को ढेर कर दिया।
विज्ञापन

घटना के बाद पुलिस की 12 टीमें आतंकियों के रुकने की हकीकत को करीब से जानने में जुटी हैं। मददगारों तक पहुंचने के लिए भी सुराग भी तलाशे जा रहे हैं। इसके लिए सैकड़ों सीसीटीवी कैमरे को तलाश कराई जा रही है। इधर, मंगलवार को खालिस्तानी आतंकी पन्नू का धमकी भरा वीडियो सामने आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो में वह देश के प्रधानमंत्री के अलावा प्रदेश के सीएम और पंजाब के सीएम पर अभद्रता टिप्पणी करते हुए महाकुंभ को उड़ाने की धमकी दे रहा है। वीडियो में वह मारे गए तीनों आतंकी के परिवारों को पांच-पांच लाख रुपये की मदद करने की बात भी कर रहा है।
वीडियो का संज्ञान लेकर पीलीभीत पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर चौकसी बढ़ा दी। जनपद के हर प्रमुख मार्गों पर पुलिस की सतर्कता बढ़ाई गई है। इसके साथ ही जनपद से लगी उत्तराखंड और नेपाल की सीमा पर भी सतर्कता बढ़ाई गई।

बुधवार को पुलिस ने पैदल गश्त के साथ वाहनों की जांच भी की। अमरिया-मझोला के उत्तराखंड बॉर्डर, माधोटांडा से खटीमा मार्ग, सेहरामऊ उत्तरी, हजारा क्षेत्र में भी जांच तेज की गई है। इसके अलावा पड़ोसी जिलों की सीमा पर भी पुलिस अलर्ट है।

.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद

.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद

.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद

.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद

.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद

.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed