फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Vidya Gyan entrance exam was held at three examination centers in the district

Pilibhit News: जिले के तीन परीक्षा केंद्रों पर हुई विद्या ज्ञान प्रवेश परीक्षा

Sun, 01 Dec 2024 10:26 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2024 10:26 PM IST
विज्ञापन
Vidya Gyan entrance exam was held at three examination centers in the district
पीलीभीत के ड्रंमड राजकीय इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर विद्या ज्ञान परीक्षा देकर आते बच्चे।संवाद
पीलीभीत। जिले के तीन परीक्षा केंद्रों पर रविवार को दो पालियों में विद्या ज्ञान स्कूल की प्रवेश परीक्षा कराई गई। इनमें शहर के ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज, बीसलपुर के एसआरएम इंटर कॉलेज और पूरनपुर के पब्लिक इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर 1176 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। 730 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। तीनों परीक्षा केंद्रों पर दोनों पालियों में 1909 परीक्षार्थी पंजीकृत थे।
विज्ञापन

विद्या ज्ञान स्कूल में कक्षा छह के लिए प्रवेश परीक्षा कराई जाती है। इसमें बेसिक स्कूलों में कक्षा पांच में पढ़ने वाले छात्र आवेदन करते हैं। रविवार को हुई प्रवेश परीक्षा में शहर के ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज में पहली पाली में 368 और दूसरी पाली में 310 छात्र पंजीकृत थे। यहां दोनों पालियों में 275 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं पूरनपुर के पब्लिक इंटर कॉलेज में पहली पाली में 260 और दूसरी पाली में 250 छात्र थे। यहां दोनों पालियों में 169 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

विद्या ज्ञान की प्रवेश परीक्षा में 155 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित
बीसलपुर। नगर पालिका के एसआरएम इंटर कॉलेज में रविवार को विद्या ज्ञान स्कूल की प्रवेश परीक्षा कराई गई। परीक्षा में 720 के सापेक्ष 387 परीक्षार्थी शामिल हुए। 155 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा केंद्र प्रभारी आरपी सिंह ने बताया कि परीक्षा समाप्त होने के बाद उत्तर पुस्तिकाएं विद्या ज्ञान के प्रतिनिधि अपने साथ ले गए हैं। परीक्षा में सुरक्षा के लिहाज से पूरे समय पुलिस बल तैनात रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

पेपर थोड़ा कठिन था। सभी सवाल हल कर दिए हैं। प्रवेश मिलेगा या नहीं, यह तो रिजल्ट आने पर ही पता चलेगा। - दिव्यांशी

पेपर अच्छा हुआ है। कुछ सवाल कठिन आए थे। हालांकि सभी सवाल हल कर दिए हैं। रिजल्ट अच्छा आने की उम्मीद है। - अल्पिता वर्मा

पीलीभीत के ड्रंमड राजकीय इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर विद्या ज्ञान परीक्षा देकर आते बच्चे।संवाद

पीलीभीत के ड्रंमड राजकीय इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर विद्या ज्ञान परीक्षा देकर आते बच्चे।संवाद

पीलीभीत के ड्रंमड राजकीय इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर विद्या ज्ञान परीक्षा देकर आते बच्चे।संवाद

पीलीभीत के ड्रंमड राजकीय इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर विद्या ज्ञान परीक्षा देकर आते बच्चे।संवाद

पीलीभीत के ड्रंमड राजकीय इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर विद्या ज्ञान परीक्षा देकर आते बच्चे।संवाद

पीलीभीत के ड्रंमड राजकीय इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर विद्या ज्ञान परीक्षा देकर आते बच्चे।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed