{"_id":"6262d23876443d3f5c3f896a","slug":"video-of-monkeys-chewing-homeopathic-covid-kit-in-pilibhit-goes-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही: थाने में होम्योपैथिक कोविड किट चबाते नजर आए बंदर, वीडियो हुआ वायरल, लोगों ने कमेंट में कहा ये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही: थाने में होम्योपैथिक कोविड किट चबाते नजर आए बंदर, वीडियो हुआ वायरल, लोगों ने कमेंट में कहा ये
Fri, 22 Apr 2022 09:38 PM IST
आकाश दुबे
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: आकाश दुबे
Updated Fri, 22 Apr 2022 09:38 PM IST
सार
वीडियो में एक बंदर होम्योपैथिक कोविड किट से दवा निकालकर खाता नजर आ रहा है। वो थाना परिसर में खड़ी मोटरसाकिल पर बैठा दिखा। कुछ और बंदर आए तो वो दवा का पैकेट लेकर भाग गया। थाने में मौजूद किसी व्यक्ति ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया डाल दिया।
विज्ञापन
बाइक पर बैठकर दवा चबाते बंद व जमीन पर पड़ी होम्योपैथिक कोविट किट
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
पीलीभीत में बंदर होम्योपैथिक कोविड किट खा रहे हैं, ये सुनकर आप थोड़ा चौंक जरूर गए होंगे, लेकिन यह सच है। बिलसंडा के थाने में बंदर होम्योपैथिक कोविड किट चबाते नजर आए। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को लेकर लोगों ने कमेंट भी किए कि स्वास्थ्य व्यवस्था का ये हाल है।
विज्ञापन
वीडियो में एक बंदर होम्योपैथिक कोविड किट से दवा निकालकर खाता नजर आ रहा है। वो थाना परिसर में खड़ी मोटरसाकिल पर बैठा दिखा। कुछ और बंदर आए तो वो दवा का पैकेट लेकर भाग गया। थाने में मौजूद किसी व्यक्ति ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया डाल दिया। इसके बाद जमकर ये वायरल हुआ।
विज्ञापन
इस संबंध में जब जिला होम्योपैथिक अधिकारी नेहा अग्रवाल से बात हुई तो उनका कहना है कि बिलसंडा में होम्योपैथिक की दो डिस्पेंसरी हैं। हो सकता है कि बंदर वहां से किट उठा लाया हो। उन्होंने बताया कि इसके कोई साइड इफेक्ट नहीं है। ये दवा शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने में काम करती है। वीडियो के बारे में जब उनसे पूछा तो उनका कहना था इसकी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन