फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Video of carrying books on e-rickshaw goes viral, creates ruckus

Pilibhit News: ई-रिक्शा पर पुस्तकें ले जाने का वीडियो वायरल, हंगामा

Sat, 18 May 2024 03:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2024 03:42 AM IST
विज्ञापन
Video of carrying books on e-rickshaw goes viral, creates ruckus
बीसलपुर के गांव पुरैनिया रामगुलाम के उच्च प्राथमिक विद्यालय में ई-रिक्शा पर लदी बोरो में बंद पु
बीसलपुर। बरखेड़ा ब्लाॅक के गांव पुरैनिया रामगुलाम के उच्च प्राथमिक विद्यालय में शुक्रवार को कुछ ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए ई-रिक्शा पर लादकर लेजाई जा रहीं पुस्तकों को रोक लिया। आरोप था एक शिक्षक पुस्तकों को बेचने के लिए ले जा रहा है। जानकारी पर एसडीएम ने बरखेड़ा के खंड शिक्षा अधिकारी को इस संबंध में रिपोर्ट देने के लिए कहा।
विज्ञापन

गांव पुरैनिया रामगुलाम के कुछ ग्रामीणों को पता चला कि गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय का एक शिक्षक बच्चों को बांटने के लिए आई पुस्तकों को ई-रिक्शा पर लादकर अपने घर ले जा रहा है l सूचना मिलते ही काफी ग्रामीण विद्यालय में पहुंच गए। उन्होंने हंगामा करते हुए किताबें को ई-रिक्शा से उतरवाकर विद्यालय में रखवा दिया।
विज्ञापन

हंगामा करने वाले ग्रामीणों का आरोप था कि शिक्षक किताबों को रद्दी में बेचने के लिए ले जा रहा है। ऐसे में शिक्षक चुपचाप खिसक लिया, साथ ही उसने मोबाइल भी बंद कर लिया l हंगामा करने वालों में से एक ग्रामीण ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना कर वायरल कर दिया। इस संबंध में पूछने पर एसडीएम महिपाल सिंह ने बताया कि बरखेड़ा के खंड शिक्षा अधिकारी से रिपोर्ट मांगी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed