फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Video conferencing

मानव तस्करी रोकने को नेपाल सीमा पर अलर्ट

Thu, 11 Jun 2015 11:39 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Thu, 11 Jun 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
Video conferencing
प्रमुख सचिव गृह सचिव देवाशीष पंडा ने नेपाल सीमा से सटे सात जिलों के
विज्ञापन
डीएम व एसपी के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग की और भूंकप के बाद नेपाल से मानव तस्करी होने की आशंका जताते हुए सीमा पर कड़ी चौकसी बरतने के निर्देश दिए

प्रमुख सचिव गृह देवाशीष पंडा ने नेपाल सीमा से सटे खीरी, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बहराइच सहित सात जिलों के डीएम-एसपी के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग की। पीलीभीत में एनआईसी भवन में कांफ्रेंसिंग के दौरान प्रमुख सचिव गृह ने कहा कि पिछले महीने भूंकप से नेपाल में भारी तबाही हुई थी।

नेपाल-भारत सीमा खुली हुई है। ऐसे में लोग इलाज या फिर शरण देने के बहाने नेपाली लोगों को भारत लाकर बेच सकते हैं। इसलिए सीमा पर विशेष चौकसी बरतें। वीडियो कांफ्रेंसिंग में एसपी जेके शाही ने प्रमुख सचिव गृह को बताया कि जिले में बाल संरक्षण व महिला संरक्षण केंद्र न होने से दिक्कतें होती हैं। यदि कोई महिला, बच्चा मिलता है तो उसको रोकने की समस्या होती है।

इस दौरान एआरटीओ राजेश कर्दम, एआरएम (रोडवेज) एसके वर्मा, मानव तस्करी सेल प्रभारी आनंद वर्मा, मोहित सक्सेना आदि मौजूद रहे। एसपी ने बताया कि सीमा की निगरानी कर रही एसएसबी के साथ सीमावर्ती थानों की पुलिस व स्थानीय अभिसूचना इकाई को अलर्ट कर सीमा पर विशेष सतर्कता बरतने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed