फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   VHP and Muslim chivalry Organizations observed Black Day

विहिप ने शौर्य और मुस्लिम संगठनों ने मनाया काला दिवस

Sun, 06 Dec 2015 11:04 PM IST
plibhit
plibhit Updated Sun, 06 Dec 2015 11:04 PM IST
विज्ञापन

छह दिसंबर के अवसर पर जिले भर विहिप और बजरंग दल ने शौर्य दिवस और मुस्लिम संगठनों ने काला दिवस मनाया।

विज्ञापन

जेपी रोड स्थित संघ कार्यालय पर विहिप और बजरंग कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी छोड़कर एवं मोमबत्तियां जलाकर विजय दिवस मनाया। कार्यकर्ताओं ने अयोध्या में शीघ्र भव्य राम मंदिर निर्माण का संकल्प लिया। कार्यक्रम में दीपक अग्रवाल, अंबरीश, अरुण वाजपेई, अंकित, स्पर्श, आशुतोष सहित कई कार्यकर्ता थे। इधर कमल्ले चौराहा स्थित उर्दू फाउंडेशन कार्यालय पर हुई बैठक में छह दिसंबर को अयोध्या में हुई घटना को दुखद बताया गया। मोहम्मद अली नावेद ने कहा बाबरी मस्जिद की शहादत को भुलाया नहीं जा सकता। सचिव शरीफ अंसारी ने घटना को देश के माथे पर कलंक बताया। बैठक में मुजाहिद, काविश, मोहम्मद शाकिर, रिजवान, मोहम्मद राशिद, सैयद इफ्तेखार, नवाब शैदा, मोहम्मद अफजाल अंसारी मौजूद रहे।
पूरनपुर। सुन्नी उलामा कौंसिल ने राष्ट्रपति को संबोधित सात सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। इसमें कहा गया है बाबरी मस्जिद के दोषियों को राज्यपाल जैसे महत्वपूर्ण पद पर बैठाकर लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। ज्ञापन में बाबरी मस्जिद को उसी स्थान पर दोबारा तामीर कराने और इसके दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में हाफिज नूर अहमद रजा अजहरी, नसीम खां, असलम बरकाती, नईम खां, हाफिज मुमताज, सजंय खान थे। उधर, विहिप व बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने मोमबत्तियां जलाई और पटाखे छोड़कर खुशियां मनाईं। विहिप के जिला कार्याध्यक्ष रवींद्र सक्सेना ने कहा कि छह दिसंबर 1992 की घटना गौरांवित थी। घटना ने पूरे विश्व को जता दिया कि हिंदू समाज उदार है, लेकिन कमजोर नहीं। उन्होंने कहा करोड़ों लोगों की आस्था के केंद्र अयोध्या में जल्द भव्य मंदिर का निर्माण होगा। नगराध्यक्ष जितेंद्र अग्रवाल ने कहा कि जब तक मंदिर का निर्माण नहीं हो जाता, तब तक संघर्ष जारी रहेगा। कार्यक्रम में रामचंद्र पवार, ईश्वर दयाल, लोकेश सक्सेना, डॉ. कृष्ण गोपाल, रजनीश जौहरी, विवेक सोनी, सर्वजीत सिंह, अखिल नंदन, लकी, प्रतीक कुमार, अमित कुमार, अभिषेक, अंकुर अग्रवाल, कमल गुप्ता, बृजनंदन मिश्रा आदि थे।
विज्ञापन

बीसलपुर। विहिप और बजरंग दल कार्यकर्ताओं की गुलेश्वर नाथ मंदिर में हुई संयुक्त बैठक मेें शौर्य दिवस मनाया गया। इसमें श्रीकृष्ण गंगवार, ओमप्रकाश, पंकज कुमार गजराम, अनुज गंगवार, प्रदीप कुमार, कुंदन लाल, टिंकू, अभिनव, अजीत कुमार, सुमित कुमार, दीपू, विवेक कुमार, अमन कुमार, अनिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed