फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Verification of 39 farmers selling more than 100 quintals of wheat stuck

Pilibhit News: सौ क्विंटल से अधिक गेहूं बेचने वाले 39 किसानों का सत्यापन अटका

Thu, 29 Feb 2024 12:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 29 Feb 2024 12:52 AM IST
विज्ञापन
Verification of 39 farmers selling more than 100 quintals of wheat stuck
तैयारी : शहर की मंडी समिति परिसर में गेंहू खरीद के लिए दुरूस्त किए जा रहे कांटे । संवाद
- अमरिया तहसील में सबसे अधिक 12 सत्यापन लंबित
विज्ञापन


- 100 क्विंटल से अधिक बिक्री करने वाले किसानों का होता है सत्यापन
संवाद न्यूज एजेंसी

पीलीभीत। गेहूं खरीद शुरू होने में सिर्फ एक दिन शेष है। केंद्रों पर खरीद की तैयारियां पूरी की जा रही हैं। करीब 4100 किसानों का पंजीकरण भी हो चुका है। वहीं जिले के 39 किसानों का सत्यापन अब भी लटका हुआ है। इन किसानों के पास सौ क्विंटल तक बिक्री करने के लिए गेहूं की फसल है।
पहली मार्च से जिले के 124 केंद्रों पर गेहूं खरीद शुरू होगी। इस बार बटाईदारों को भी केंद्र पर गेहूं बेचने का मौका मिलेगा। छनाई-उतराई भी मिलेगी। गेहूं बिक्री के लिए अब तक करीब 41 सौ किसान पंजीकरण करा चुके हैं। एक ओर प्रशासन गेहूं बेचने वाले किसानाें को सुविधाएं मुहैया कराने का दावा कर रहा है। वहीं दूसरी ओर से 100 क्विंटल से अधिक गेहूं बेचने वाले 32 किसानों का सत्यापन एसडीएम स्तर पर तो सात का एडीएम स्तर पर लंबित है।
विज्ञापन

सबसे अधिक मामले अमरिया तहसील से हैं। यहां 12 किसानों के पंजीकरण का सत्यापन होना शेष है। इसके अलावा सदर में तीन, बीसलपुर में सात, पूरनपुर में आठ, कलीनगर में दो पंजीकरण लंबित हैं। डिप्टी आरएमओ वीके शुक्ला ने बताया कि तहसील स्तर पर सत्यापन प्रक्रिया चल रही है। इसमें तेजी लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
सदर तहसील में नजर नहीं आया पंजीकरण शिविर
किसानों की सहूलियत के लिए शिविर लगाकर पंजीकरण कराए जाने का दावा किया जा रहा है। तहसील व मंडी में प्राथमिकता रहती है। बुधवार को सदर तहसील परिसर में कहीं भी पंजीकरण शिविर नहीं दिखा तो मंडी परिसर में भी पंजीकरण से संबंधित शिविर या इंतजाम नहीं दिखा। डिप्टी आरएमओ वीके शुक्ला ने बताया कि पंजीकरण बढ़ाने के लिए संपूर्ण समाधान दिवस में शिविर लगाया जाता है।

-
तैयारी में जुटे अधिकारी, दुरुस्त किए गए इलेक्ट्रानिक तराजू
प्रशासन गेहूं खरीद की तैयारियों को पूरा करने में जुटा है। खरीद केंद्र निर्धारित हो चुके हैं। किसानों का पंजीकरण हो रहा है। बुधवार को मंडी समिति परिसर में इलेट्रानिक तराजू दुरुस्त किए गए। अन्य तैयारियों को भी पूरा किया गया। एक दिन बाद से गेहूं खरीद शुरू होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed