{"_id":"667884e82ec9fb68080a1a35","slug":"verification-of-15791-students-has-not-been-done-in-the-district-till-now-pilibhit-news-c-121-1-pbt1001-118329-2024-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: जिले में अब तक नहीं हो सका 15791 विद्यार्थियों का सत्यापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: जिले में अब तक नहीं हो सका 15791 विद्यार्थियों का सत्यापन
विज्ञापन
पीलीभीत। डीबीटी से छात्रों के अभिभावकों के खातों में यूनिफॉर्म की धनराशि भेजी जानी है। इसके लिए विद्यार्थियों का सत्यापन किया जा रहा है। फिलहाल जिले में 15791 विद्यार्थियों का सत्यापन नहीं हो सका है। इसको लेकर जिला बेसिक शिक्षाधिकारी ने सभी खंड शिक्षाधिकारियों को 25 जून तक सत्यापन पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
नए शिक्षा सत्र में बेसिक स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को यूनिफॉर्म और जूता-मोजा के लिए शासन की ओर से भेजी जाने वाली धनराशि डीबीटी के जरिये उनके अभिभावकों के खातों में भेजे जाने के आदेश हैं। इसके लिए सभी पंजीकृत विद्यार्थियों का आधार से डाटा सत्यापित किया जा रहा था।
इसके लिए शासन की ओर से 30 जून तक का समय दिया गया है। निर्देश है कि तय समय से पहले ही इसे पूरा करा लिया जाए। फिलहाल अब तक 15791 विद्यार्थियों का सत्यापन नहीं हो सका है। यह सत्यापन बीईओ के स्तर से लंबित होने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
गत दिवस जब बीएसए ने डीबीटी को लेकर ब्लॉक क्षेत्र की जानकारी की तो मामला सामने आया। इसपर बीएसए ने कड़ी नाराजगी जताते हुए सभी खंड शिक्षाधिकारियों को 25 जून तक प्रत्येक दशा मेेें लंबित सत्यापन को पूरा कर रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए गए हैं।
कहा गया है कि तय समय पर काम पूरा न होने पर जवाबदेही तय की जाएगी। बता दें कि 28 से स्कूलों का संचालन आरंभ कर दिया जाएगा। प्रयास किया जा रहा है कि स्कूल खुलते ही विद्यार्थियों के अभिभावकों के खातों में डीबीटी से धनराशि पहुंचा दी जाए। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया लंबित सत्यापन को पूरा कराने के निर्देश दिए गए हैं।