{"_id":"6abac4e767230caf6d04a95b","slug":"allegations-of-buffalos-death-after-getting-trapped-in-a-drain-net-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-169854-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: नाले में लगी जाली में फंसने से भैंस की मौत का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: नाले में लगी जाली में फंसने से भैंस की मौत का आरोप
Tue, 29 Sep 2026 01:19 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Tue, 29 Sep 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। थाना गजरौला क्षेत्र के ग्राम जैतपुर मुस्तकिल के ग्रामीण ने सार्वजनिक नाले में मछली पकड़ने के लिए लगाई गई जाली में फंसकर भैंस की मौत होने का आरोप लगाया। पीड़ित ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर मामले की जांच कर मुआवजा दिलाने की मांग की है।
गांव निवासी टिंकू कुमार ने डीएम को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी भैंस सार्वजनिक नाले के पास चली गई थी। आरोप है कि नाले में बांसबोझ गांव के कुछ युवकों ने मछली पकड़ने और बेचने के उद्देश्य से जाली लगा रखी थी। इसी जाली में भैंस फंस गई और पानी में गिरने के बाद बाहर नहीं निकल सकी। दम घुटने से उसकी मौत हो गई। संवाद