फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Vehicles running without fitness in the district

Pilibhit News: जिले में बिना फिटनेस दौड़ रहे वाहन

Fri, 05 Dec 2025 11:51 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 05 Dec 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Vehicles running without fitness in the district
पीलीभीत। जिले में बिना फिटनेस के दौड़ रहे वाहन हवा में धुंआ घोल रहे हैं।
विज्ञापन

विभागीय आंकड़ों के मुताबिक जिले में 950 वाहनों की फिटनेस नहीं हो सकी है। इसको लेकर विभाग की ओर से वाहन स्वामियों को कई बार नोटिस भी जारी हो चुका है। इसके साथ ही कई ऐसे वाहन हैं, जो चेकिंग के दौरान पकड़े गए हैं। इसके बाद भी कई वाहन चालक फिटनेस को लेकर गंभीर नहीं है। इन पुराने व खटारा वाहनों से निकलने वाले धुएं से शहर की हवा जहरीली हो रही है।
वाहनों के प्रदूषण की जांच के लिए परिवहन विभाग की ओर से दुकान स्वामियों को लाइसेंस भी जारी किया जाता है। जिले में करीब दस से अधिक प्रदूषण जांच केंद्रों का संचालन हो रहा है। टनकपुर हाईवे स्थित दुकान स्वामी अमन ने बताया कि वाहन प्रदूषण कराने के लिए लोग जागरूक कम हैं। कार्रवाई होने पर ही लोग इसकी जांच कराते हैं।
विज्ञापन


वाहनों का संचालन करने वाले वाहन स्वामियों को नियमानुसार वाहन संचालन करने के निर्देश दिए जाते है। इसके बाद भी लोग लापरवाही बरतते हैं। इसको लेकर वाहन स्वामियों को नोटिस जारी किया जाता है और समय-समय पर कार्रवाई भी की जा रही है।- वीरेंद्र सिंह, एआरटीओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed