फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Vehicles did not move in protest against the new law, people worried

Pilibhit News: नए कानून के विरोध में नहीं चले वाहन, लोग परेशान

Tue, 02 Jan 2024 12:06 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Tue, 02 Jan 2024 12:06 AM IST
विज्ञापन
Vehicles did not move in protest against the new law, people worried
रोडवेज बस स्टैंड के पास राड़ पर खड़ी बसे । संवाद
पीलीभीत। नए कानून के विरोध में नए साल के पहले दिन सोमवार को निजी व सरकारी चालक हड़ताल पर रहे। चालकों ने बसों को रोडवेज बस अड्डे से क्रासिंग तक आड़ा-तिरछा खड़ा कर दिया। वाहन न चलने से यात्रियों को बहुत दिक्कत हुई। चौराहों पर उन्हें वाहनों के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

सरकार ने नए कानून में हादसा होने पर चालक को 10 साल की सजा का प्रावधान किया गया है। चालक इसका विरोध कर रहे हैं। इसी के तहत रविवार रात 12 बजे से निजी व सरकारी चालक हड़ताल पर चले गए। सुबह रोडवेज बस अड्डे से बसों को निकालकर चालकों ने बीएसए कार्यालय के बाहर सड़क, पेट्रोल पंप तक बेतरतीब तरीके से खड़ा कर दिया और विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

चालकों का कहना है कि कोई भी जानबूझकर टक्कर नहीं मारता, लेकिन इस कानून से तो गाड़ी चलाना ही मुश्किल हो जाएगा। टाटा मैजिक, इको आदि डग्गामार गाड़ियां भी नहीं चलीं। पूरनपुर, बीसलपुर आदि जगहों से लोग मुख्यालय तक नहीं आ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन



फोटो- 1
जाम में फंसे किसान नेता वीएम सिंह, एसडीएम से कराई चालकों की वार्ता
बीसलपुर। चालकों ने सुबह छह बजे से दोपहर 11.30 बजे तक ईदगाह चौराहे पर जाम लगाया। जाम में किसान मजदूर संगठन के मुखिया वीएम सिंह की कार भी फंस गई। इसके बाद उन्हाेंने एसडीएम महीपाल से चालकों की वार्ता कराई। चालकों ने एसडीएम को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में नए कानून को तत्काल वापस लेने की मांग की गई। इसके बाद जाम खोल दिया। इससे पहले नायब तहसीलदार अवधेश कुमार ने चालकों से वार्ता करने का प्रयास किया। वीएम सिंह ने नायब तहसीलदार को यह कहकर लौटा दिया कि वार्ता सिर्फ एसडीएम से होगी। शाहजहांपुर रोड, पीलीभीत रोड, बरेली रोड और बिलसंडा रोड पर वाहनों की कतार लग गई। संवाद
00000

फोटो ०१ पीबीटीपी २२
पूरनपुर में भी जाम लगाकर किया प्रदर्शन
पूरनपुर। ट्रक चालकों ने असम हाईवे के बंडा चौराहे पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। पुलिस ने छोटे वाहनों को रास्ता देर निकलवाया। बड़े वाहन जाम में फंसे रहे। चालकों ने कहा कि प्रदेश की सड़कें ऊबड़-खाबड़ हैं। इस वजह से हादसों की आशंका बनी रहती है। उन्होंने नए कानून को वापस कराने की मांग की। शाम करीब साढ़े तीन बजे अन्नदाता किसान यूनियन के प्रदेश महामंत्री बलजिंदर सिंह, जिलाध्यक्ष गुरविंदर सिंह ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार ऋषि कुमार दीक्षित को दिया। संवाद



ट्रेनों में दिखी भीड़
वाहनों का संचालन ठप होने से लोगों ने ट्रेनों का सहारा लिया। बरेली जाने के लिए बसें नहीं मिली तो लोग ट्रेन से गए। ऐसे में रेलवे जंक्शन पर खासी भीड़ रही। बीसलपुर आने जाने वाले लोग भी शाहजहांपुर जाने वाली ट्रेन से आए-गए। टनकपुर के लिए भी लोगों ने ट्रेन पकड़ी।

रोडवेज बस स्टैंड के पास राड़ पर खड़ी बसे । संवाद

रोडवेज बस स्टैंड के पास राड़ पर खड़ी बसे । संवाद

रोडवेज बस स्टैंड के पास राड़ पर खड़ी बसे । संवाद

रोडवेज बस स्टैंड के पास राड़ पर खड़ी बसे । संवाद

रोडवेज बस स्टैंड के पास राड़ पर खड़ी बसे । संवाद

रोडवेज बस स्टैंड के पास राड़ पर खड़ी बसे । संवाद

रोडवेज बस स्टैंड के पास राड़ पर खड़ी बसे । संवाद

रोडवेज बस स्टैंड के पास राड़ पर खड़ी बसे । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed