फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Vehicle stand also built on Kotwali road in Bisalpur

Pilibhit News: बीसलपुर में कोतवाली रोड पर भी बन गया वाहन स्टैंड

Tue, 18 Jul 2023 11:44 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Tue, 18 Jul 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
Vehicle stand also built on Kotwali road in Bisalpur
बीसलपुर। पुलिस की अनदेखी के चलते कोतवाली रोड पर भी वाहन स्टैंड बन गए हैं। वाहनों के आधी सड़क घेर लेने से अक्सर जाम लगता है, लेकिन कोई देखने-सुनने वाला नहीं है।
विज्ञापन

इस रोड से प्रशासन, पुलिस और नगरपालिका के अधिकारी दिन में कई बार गुजरते हैं, लेकिन आधी सड़क घेरकर खड़े वाहनों को अनदेखा कर देते हैं। तहसील, नगर पालिका कार्यालय और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आने वाले लोगों के वाहन भी इसी रोड पर खड़े होते हैं। इससे हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है।
विज्ञापन

दुकानदारों समेत आसपास के लोगों ने कई बार अधिकारियों से इसे लेकर शिकायत की, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। इससे लोगों मेंं अधिकारियों के प्रति रोष है। इस बाबत एसडीएम संदीप यादव ने बताया कि इस समस्या का जल्द समाधान कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed