{"_id":"665cf6ca61328bc23c08cb24","slug":"vedic-and-gayatri-yagna-held-in-bisalpur-pilibhit-news-c-121-1-pbt1008-117281-2024-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: बीसलपुर में हुआ वैदिक और गायत्री यज्ञ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: बीसलपुर में हुआ वैदिक और गायत्री यज्ञ
विज्ञापन
बीसलपुर के शक्ति पीठ में आयोजित यज्ञ में मौजूद लोग । संवाद
बीसलपुर। रविवार को आर्यसमाज भवन में वैदिक और शक्तिपीठ में गायत्री यज्ञ हुआ।
आर्यसमाज भवन के कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने हवन कुंड मे आहुतियां डालीं। इस मौके पर वेदों का स्वाध्याय भी किया गया। जयघोष और शांति पाठ के साथ कार्यक्रम का समापन हो गया। आर्यसमाज के प्रधान मोहन स्वरूप, उपप्रधान बाबूराम मौर्य, मंत्री राकेश कुमार, पूर्व प्रधान डॉ. सत्येंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
इधर मोहल्ला शास्त्रीनगर स्थित शक्तिपीठ में परिव्राजक राजेंद्र कुमार ने विधि विधान से गायत्री यज्ञ कराया। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने हवन कुंड में आहुतियां डाली। कुछ श्रद्धालुओं ने अपनी एक-एक बुराई छोड़ने और उसके स्थान पर एक-एक अच्छाई ग्रहण करने का संकल्प लिया। यज्ञ स्थल पूरे समय जयघोषों से गूंजता रहा। प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हो गया।
कार्यक्रम में गायत्री परिवार के तहसील प्रभारी सत्यपाल यादव, ब्लॉक प्रभारी प्रताप सिंह तोमर, देवकी नंदन गंगवार, चेतराम गंगवार, रिया, सविता, निसा, अलका गंगवार, आशीष त्रिपाठी, अनोखेलाल आदि मौजूद रहे। संवाद