फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Varun Gandhi visit

किसान न हों परेशान, रिश्वतखोर और भ्रष्टाचारी जाएंगे जेल: वरुण गांधी

Sat, 21 Nov 2020 01:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
Varun Gandhi visit
गांव टांडा छत्रपति में सभा को संबोधित करते सांसद वरुण गांधी। - फोटो : PILIBHIT
पूरनपुर। सांसद वरुण गांधी ने कहा कि किसान को परेशान करने वालों के लिए उनसे बुरा कोई नहीं होगा। भ्रष्टाचारी और रिश्वतखोर जेल की सलाखों के पीछे भेजे जाएंगे। किसान को किसी भी हाल परेशान नहीं होने दिया जाएगा। धान खरीद में किसान का दर्द सुनने के बाद सांसद ने सभा में खुलकर यह बात कही। किसानों को कोई दिक्कत होने पर सीधे शिकायत करने की बात कही।
विज्ञापन

दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार सुबह आए सांसद वरुण गांधी का बरेली हाईवे पर खमरिया तिराहे पर कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। यहां से फिर सांसद ब्लॉक क्षेत्र के गांव टांडा छत्रपति पहुंचे। उच्च प्राथमिक स्कूल में हुई सभा में सर्वप्रथम उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। अधिकांश ग्रामीणों ने उन्हें धान की बिक्री में आ रही परेशानी के बारे में बताया। कहा कि माफिया और बिचौलियों का धान पहले तुल रहा है। एक-एक महीने से किसान तौल के इंतजार में खड़े हैं। जमीन पर पड़ा धान भी अब सड़ने लगा है।
विज्ञापन

सांसद ने एसडीएम राजेंद्र प्रसाद से तत्काल जानकारी की। एसडीएम ने शनिवार से खरीद केंद्र पर एक और कांटा लगवाने की बात कही। फिर सांसद ने सभा में किसानों की पीड़ा को लेकर कहा कि भ्रष्टाचार उनकी मां ने कभी बर्दास्त नहीं किया और वह भी बर्दास्त नहीं करते। किसान का शोषण करने वालों को वह जेल भिजवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक बाबूराम पासवान ने कहा कि किसानों का एक-एक दाना धान बिकवाया जाएगा। अगर कहीं कोई दिक्कत हो तो उन्हें बताएं। सभा में प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष आशुतोष दीक्षित, प्रधान हरेंद्र सिंह, परमजीत सिंह, कुलविंदर सिंह रंधावा, रामरतन लाल, राजू आचार्य आदि थे। इससे पहले भगवंतापुर रोड पर प्रधान हरेंद्र सिंह के आवास पर सांसद का स्वागत किया गया। इसके अलावा सांसद ने गांव पताबोझी, गुलड़िया खास, कंजाखेड़ा, भवानीगंज, रुद्रपुर, गुलड़हा, कढेरचौरा, भायपुर, मुरादपुर, बख्तापुर, जेठापुर, मकरंदपुर, चांटफिरोजपुर, खमरिया पट्टी में भी सभाएं कीं। खमरिया पट्टी गांव में खलिहान की जगह पर कब्जे की शिकायत मिली। इस पर उन्होंने एसडीएम को उचित कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed