{"_id":"6225080b871cc270b67eaeec","slug":"varun-gandhi-s-tweet-students-returned-from-ukraine-should-be-accommodated-in-the-institutions-of-the-country-pilibhit-news-bly4774962179","type":"story","status":"publish","title_hn":"वरुण गांधी का ट्वीटः यूक्रेन से लौटे छात्रों को देश के संस्थानों में समायोजित किया जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वरुण गांधी का ट्वीटः यूक्रेन से लौटे छात्रों को देश के संस्थानों में समायोजित किया जाए
विज्ञापन
पीलीभीत। सांसद वरुण गांधी ने रविवार को सुबह दस बजे ट्वीट कर यूक्रेन से लौटे मेडिकल स्टूडेंट्स का दर्द बयां किया। उन्होंने यूक्रेन से भारत वापस आए छात्र-छात्राओं को आगे की पढ़ाई के लिए देश के संस्थानों में समायोजित करने का सुझाव दिया है।
सांसद वरुण गांधी ने अपने ट्वीट में कहा कि यूक्रेन विवाद ने हजारों छात्रों को मानसिक रूप से तोड़ दिया है। एक तरफ युद्धभूमि की कड़वी स्मृतियां हैं। दूसरी तरफ अधर में लटका हुआ भविष्य। उनका कहना है कि हमें नियमों को शिथिल कर भारतीय संस्थानों में इन छात्र छात्राओं का समायोजन करना होगा। छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों की चिंता, हमारी चिंता होनी चाहिए।