{"_id":"bb277ae61856d4b6b7a4718cf2bc7a1b","slug":"varun-brigade-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वरुण ब्रिगेड ने फूंका तालिबानी आतंकवाद का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वरुण ब्रिगेड ने फूंका तालिबानी आतंकवाद का पुतला
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
Updated Mon, 22 Dec 2014 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेशावर के आर्मी स्कूल में आतंकी हमले का शिकार हुए बच्चों को लेकर लोगों को गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को वरुण गांधी यूथ ब्रिगेेड के तमाम कार्यकर्ता आयुर्वेदिक कॉलेज चौराहे पर एकत्र हुए। यहां कार्यकर्ताओं ने ब्रिगेड के प्रदेश कोर कमेटी सदस्य वतनदीप मिश्रा के नेतृत्व में आतंकवाद के खिलाफ नारेबाजी कर आतंकवाद का पुतला फूंका। इस दौरान हादसे का शिकार हुए बच्चों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई और आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होने का संकल्प लिया गया। पुतला दहन करने वालों में चंद्रपाल, शिवम सक्सेना, संटू पांडेय, अश्विनी पटेल, शिवममणि त्रिपाठी, ऋषि श्रीवास्तव, अरुण मिश्रा, प्रदीप कुमार, पंकज कश्यप, रजत मौर्य, राजेश कश्यप, सूरज वाल्मीकि, विकल्प देवल, नितिन पांडेय, सुखबाज सिंह आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन