फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   van mahotsav

वन महोत्सव के अंतिम दिन हुआ पौधारोपण

Tue, 07 Jul 2015 11:48 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत Updated Tue, 07 Jul 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
van mahotsav
मंगलवार को दियोरिया रेंज में आयोजित वन महोत्सव में डीएफओ ने ग्रामीणों को पौधे के महत्व में बताते हुए कम से कम एक पौधा लगाने की अपील की। यहां ग्राम प्रधान शेर सिंह यादव, प्यारेलाल, मेवाराम, एसडीओ डीपी सिंह, रेंजर मोहम्मद शहनियाज सहित कई लोग मौजूद थे। एसडीओ ने बताया कि यहां कुल 50 पौधे लगाए गए जबकि माला रेंज में महोत्सव के तहत 25 पौधे रोपे गए। उन्होंने बताया कि अंतिम दिन बराही रेंज की तराई-9 बीट में छह हजार, फैजुल्लागंज बीट में दो और महोफ रेंज की बघा 56 बीट में चार हजार पौधे लगाए गए। इस प्रकार पूरे महोत्सव में सात दिन में टाइगर रिजर्व में कुल 80,430 पौधे लगाए गए।
विज्ञापन

रामा कॉलेज में डीएनए क्लब की ओर से आयोजित कार्यक्रम में पहल ग्रामीण संस्थान, डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के सहयोग से पौधारोपण किया गया। यहां डीआईओएस जेके वर्मा, प्रधानाचार्य ब्रह्मशंकर गंगवार, नरेश कुमार, लक्ष्मीकांत शर्मा, धीरेंद्र सिंह, चंद्रपाल गंगवार, अजय शर्मा, अनमोल शर्मा, हर्षित, हिमांशु, आलोक वर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे। राजकीय इंटर कॉलेज न्यूरिया में भी पौधारोपण किया गया।
विज्ञापन

बरखेड़ा। कस्बा स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में वन महोत्सव के तहत पौधारोपण किया गया। यहां वनक्षेत्राधिकारी कुंजमोहन वर्मा, डिप्टी रेंजर संजीव कुमार तिवारी, वन दरोगा रमाकांत, शेर सिंह वन रक्षक जोगा सिंह, सुरेश चंद्र गंगवार, वार्डन अल्का मिश्रा, अध्यापिका नूर अफरोज, सरोजिनी, ममता उपस्थित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed