फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Van driver shot in a feud, critical

Pilibhit News: रंजिश में वैन चालक को मारी गोली, गंभीर

Wed, 23 Sep 2026 12:25 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 23 Sep 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Van driver shot in a feud, critical
गोली लगने के बाद सीएचसी में घायल का प्राथमिक उपचार करते चिकित्सक
दियोरिया। वैन के चालक को बाइक से आए युवक ने रोककर गोली मार दी। गोली बाएं हाथ में लगने से वह घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी बीसलपुर भेजा। हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


गांव पिपरिया संजरपुर निवासी दुर्विजय सिंह ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें बताया कि वह गांव महेशापुर निवासी अमन की वैन किराए पर चलाता है। अमन के भाई शिवम की गांव मानपुर में दानवीर से लड़ाई हो गई थी। वैन को लेकर सोमवार शाम लगभग 7:30 बजे अमन को घर छोड़ने जा रहा था। इसी कार में शिवम और अभिषेक भी सवार थे। वैन को वह चला रहा था। महेशापुर गांव पहुंचने से थोड़ी दूर पहले गांव निवासी दानवीर ने कार के सामने अपनी मोटरसाइकिल लगाकर गाड़ी को रुकवाया।
विज्ञापन

वह गाड़ी से नीचे उतरा, इसी बीच दानवीर ने तमंचे से जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। गोली उसके बाएं हाथ में लग गई। घायल चालक को सीएचसी बीसलपुर भेजा गया। हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार देने के बाद चिकित्सक ने जिला अस्पताल भेज दिया। सीओ राहुल पांडेय ने बताया कि गोली मारने के आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसको हिरासत में ले लिया गया। थाना पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed