फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Urdu teachers dismiss

एक ही स्कूल में पढ़ा रही थीं चार उर्दू महिला शिक्षक, तीन हटाईं

Thu, 17 Sep 2020 12:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Urdu teachers dismiss
पीलीभीत। बीएसए दफ्तर की नाक के नीचे एक ही स्कूल में चार उर्दू महिला शिक्षक लंबे समय से पढ़ा रही थीं। जब यह मामला डीएम के संज्ञान में आया तो चार में से तीन महिला शिक्षकों को दूसरे विद्यालय में भेज दिया गया। इस समय स्थानांतरण प्रक्रिया पर शासन से रोक लगी है, ऐसे में शिक्षिकाओं को स्वेच्छा से दूसरे स्कूलों में जाने का आवेदन लिखवाकर तैनाती दी गई।
विज्ञापन

मामला शहर से सटी ग्राम पंचायत नौगवां पकड़िया का है। यहां के उच्च प्राथमिक विद्यालय में चार उर्दू महिला शिक्षक बीएसए दफ्तर के कर्मचारियों से सांठगांठ के चलते लंबे समय से तैनात थीं। मामले की शिकायत डीएम पुलकित खरे से की गई तो उन्होंने मामले को गंभीरता से लिया। डीएम ने बीएसए से पूरे मामले की रिपोर्ट तलब की। जांच में विद्यालय में चार उर्दू महिला शिक्षकों के एक ही स्कूल में तैनात होने का मामला प्रकाश में आया। डीएम ने प्रभारी बीएसए मदनलाल वर्मा को अतिरिक्त उर्दू शिक्षिकाओं को उस विद्यालय से हटाकर अन्य विद्यालय में भेजने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस दौरान स्थानांतरण प्रक्रिया पर रोक लगी होने की बात सामने आई। इस पर महिला शिक्षकों को उनकी स्वेच्छा के अनुसार विद्यालय में मात्र शिक्षण कार्य के लिए भेजने के निर्देश दिए गए। प्रभारी बीएसए ने शिक्षिका शाहीन को कंपोजिट विद्यालय कांशीराम कॉलोनी, गौहर जमाल को उच्च प्राथमिक विद्यालय गौहनिया और रोबीना अखलाक को उच्च प्राथमिक विद्यालय पिपरा वाले में मात्र शिक्षण कार्य करने के आदेश जारी किए। हालांकि कुछ लोगों ने इसे शासनादेश नियमों के खिलाफ संबद्धीकरण होना बताया। बेसिक शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया कि शिक्षिकाओं को मात्र शिक्षण कार्य के लिए उनकी स्वेच्छा के अनुसार विद्यालयों में भेजा गया है। शिक्षिकाओं को वेतन आदि नौगवां पकड़िया के उच्च प्राथमिक विद्यालय से ही निकलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौगवां पकड़िया स्कूल में चार उर्दू महिला शिक्षक तैनात थीं। शिकायत मिलने पर मामला जांच में सही पाया गया। जिलाधिकारी के निर्देश पर तीन उर्दू शिक्षिकाओं को उनकी स्वेच्छा के अनुसार अन्य विद्यालयों में मात्र शिक्षण कार्य के लिए भेजा गया है। - मदनलाल वर्मा, प्रभारी बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed