फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Urdu teacher recruitment Arrived just four candidates

उर्दू शिक्षक भर्ती में पहुंचे मात्र चार अभ्यर्थी

Fri, 26 Feb 2016 10:45 PM IST
पीलीभीत
पीलीभीत Updated Fri, 26 Feb 2016 10:45 PM IST
विज्ञापन
Urdu teacher recruitment Arrived just four candidates
प्राथमिक स्कूलों में 3500 उर्दू शिक्षक भर्ती को लेकर बीएसए कार्यालय में हुई काउंसलिंग में 12 पदों के लिए मात्र चार अभ्यर्थी ही पहुंचे।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर जिले में बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक स्कूलों में उर्दू सहायक अध्यापकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। भर्ती प्रक्रिया को लेकर जनवरी में ऑनलाइन आवेदन लिए गए थे। सचिव बेसिक शिक्षा परिषद ने पंजीकरण, आवेदन पत्र में संशोधन आदि की प्रक्रिया 15 फरवरी तक पूरी कराने के बाद 26 फरवरी को काउंसिलिंग कराने के निर्देश दिए थे। इधर बीएसए कार्यालय में शुक्रवार को काउंसिलिंग प्रक्रिया शुरू की गई। अभ्यर्थियों ने डीएम के निर्देश पर गठित पैनल के समक्ष उपस्थित होकर अपने अभिलेखों का सत्यापन कराया और जरुरी अभिलेख जमा किए। सुबह दस बजे से लेकर शाम पांच बजे तक चली काउंसिलिंग में 12 पदों के सापेक्ष महज चार अभ्यर्थियों ने भाग लिया। इस दौरान बीएसए अंबरीष कुमार यादव, विषय विशेषज्ञ मोहम्मद सऊद अंसारी, नजाकत खां, मुर्करम हैदर जैदी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed