फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Uproar in Tehsildar court of women, police had to be called

Pilibhit News: महिलाओं का तहसीलदार कोर्ट में हंगामा, बुलानी पड़ी पुलिस

Thu, 20 Apr 2023 01:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 20 Apr 2023 01:40 AM IST
विज्ञापन
Uproar in Tehsildar court of women, police had to be called
- कब्जे की गई जमीन से फसल काटने से रोकने का मामला
विज्ञापन

- न्यायालय लिपिक ने महिलाओं के खिलाफ दी तहरीर
संवाद न्यूज एजेंसी
पूरनपुर। ग्राम समाज की जमीन से बेदखली के आदेश पर तहसीलदार कोर्ट में पहुंचीं महिलाओं ने हंगामा किया। ऐसे में तहसीलदार को महिला पुलिस बुलानी पड़ी। पुलिस ने हंगामा कर रहीं महिलाओं को कोर्ट के बाहर ले जाकर शांत किया। हंगामा कर रहीं महिलाएं कब्जा की गई जमीन पर खड़े गन्ने की खेती को अपना बता रहीं थीं। तहसीलदार के न्यायालय लिपिक की ओर से हंगामा करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को पुलिस को तहरीर दी गई है।
तहसीलदार ध्रुव नरायन यादव ने बताया कि गांव सिद्धनगर में ग्राम समाज की जमीन पर कुछ लोगों ने कब्जा कर गन्ने की फसल लगा रखी है। कोर्ट में सुनवाई के दौरान कब्जेदारोंं पर जमीन से बेदखली की कार्रवाई की जा रही थी। नियमानुसार ग्राम समाज की जमीन पर अगर किसी ने कब्जा कर फसल बोई है, तब जुर्माना जमा करने के बाद कब्जेदार फसल काटकर जमीन को खाली कर सकता है।
विज्ञापन

मुकदमे की सुनवाई और बहस मंगलवार को कोर्ट में चल रही थी। इस दौरान कोर्ट में पहुंची कुछ महिलाओं ने जमीन पर बोई गई फसल को अपना बताकर हंगामा शुरू कर दिया। भारी हंगामे पर पुलिस को बुलाना पड़ा। पुलिस ने महिलाओं को कोर्ट के बाहर ले जाकर बमुश्किल शांत किया। तहसीलदार ध्रुवनरायन यादव ने बताया कि हंगामा, अभद्र भाषा का प्रयोग करने पर न्यायालय लिपिक की ओर से आरोपी महिलाओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को पूरनपुर कोतवाली पुलिस को तहरीर भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि अब तक कोई तहरीर नहीं मिली है। महिलाओं के हंगामा की सूचना पर महिला पुलिसकर्मियों को तहसील भेजा गया था। हंगामा कर रही महिलाओं को शांत करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed