फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Uproar in hotel over girl being with youth from non-community

Pilibhit News: होटल में युवती के गैरसमुदाय के युवक के साथ होने पर हंगामा

Sun, 03 Sep 2023 12:26 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 03 Sep 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
Uproar in hotel over girl being with youth from non-community
होटल में पूछताछ करती पुलिस । संवाद
पूरनपुर। गैर समुदाय के युवक के होटल में युवती के साथ रंगरेलियां मनाने का आरोप लगाते हुए हिंदुत्व सर्पोपरि संगठन के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। होटल से निकल रहे युवक को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। युवती के न मिलने पर होटल कर्मचारियों पर युवती को निकाल देने का आरोप लगाया। सूचना पर सीओ आलोक सिंह पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

थाना बंडा के एक गांव की युवती के गैर समुदाय के युवक के साथ होटल में होने की भनक लगने पर हिंदुत्व सर्वोपरि संगठन के संजय मिश्रा, धर्मेंद्र सिंह, राकेश पासवान, अंचल चौहान, धनंजय मिश्रा, सूरज बाथम, कमल, आशीष राठौर आदि वहां जा धमके। गैर समुदाय के युवक और युवती के होटल के कमरे में होने को लेकर उनकी मैनेजर से नोकझोंक हुई। हंंगामा कर रहे लोगों ने होटल से निकलते वक्त युवक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। उसे फिर से होटल में ले गए।
विज्ञापन

हंगामा कर रहे लोगों के पूछने पर युवक ने गलत नाम-पता बता दिया। होटल कर्मचारियों पर युवती को पहले ही निकाल देने का आरोप लगाते हुए कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। सूचना पर सीओ आलोक सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया है। सीओ आलोक सिंह ने बताया कि होटल में युवती तो नहीं मिली, लेकिन होटल के रजिस्टर में युवक और युवती दोनों की एंट्री थी और दोनों बालिग हैं। युवती की ओर से अगर तहरीर मिलती है, तब रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। हिरासत में लिए गए युवक का शांतिभंग की आशंका में चालान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed