{"_id":"663a5511b35bd455e10963b8","slug":"uproar-in-hospital-accused-of-beating-employees-and-threatening-pilibhit-news-c-121-1-pbt1008-115966-2024-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: अस्पताल में हंगामा, कर्मचारियों की पिटाई कर धमकाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: अस्पताल में हंगामा, कर्मचारियों की पिटाई कर धमकाने का आरोप
विज्ञापन
पूरनपुर। गर्भ में नवजात की मौत पर इलाज में लापरवाही के आरोप के मामले में चिकित्सक ने प्रसूता के परिजन पर करीबियों के साथ अस्पताल में हंगामा कर चैंबर में घुसकर अभद्रता करने, कर्मचारियों से मारपीट कर धमकाने का आरोप लगाया है।
मालूम हो कि अशोक कॉलोनी स्थित चंदी अस्पताल में सोमवार को प्रसूता के परिजन ने इलाज में लापरवाही पर गर्भ में नवजात की मौत का आरोप लगाया था। मंगलवार को चिकित्सक ने कोतवाली पहुंचकर प्रसूता और उसके परिजनों पर अस्पताल में हंगामा कर चैंबर में घुसकर अभद्रता करने, अस्पताल के कर्मचारियों की पिटाई कर धमकाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।
चिकित्सक डॉ. सुखदेव सिंह चंदी ने बताया कि अल्ट्रासाउंड के बाद पहले ही तीमारदारों को बच्चे की स्थिति के बारे में जानकारी देकर उसे प्रसव के लिए बाहर ले जाने की सलाह दी गई थी, लेकिन तीमारदारों ने बाहर ले जाने से इन्कार कर दिया था। संवाद