फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   UP Police recruitment exam will run for three days, 13,884 candidates will appear.

Pilibhit News: तीन दिन चलेगी यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा, 13,884 अभ्यर्थी होंगे शामिल

Sat, 30 May 2026 01:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
UP Police recruitment exam will run for three days, 13,884 candidates will appear.
पीलीभीत। यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। आठ, नौ और 10 जून को आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा में जिले के 13,884 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा के लिए छह केंद्र बनाए गए हैं। नकलविहीन और पारदर्शी परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए बायोमीट्रिक सत्यापन, फेस मिलान और लाइव सीसी कैमरे निगरानी समेत सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन

प्रदेश में 32,679 पदों पर होने वाली यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा आठ, नौ और 10 जून को आयोजित की जाएगी। परीक्षा के सफल संचालन की जिम्मेदारी माध्यमिक शिक्षा विभाग और पुलिस प्रशासन को सौंपी गई है। परीक्षा केंद्रों में ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, सनातन धर्म बांके बिहारी राम इंटर कॉलेज, उपाधि महाविद्यालय, एसएन इंटर कॉलेज और राजकीय पॉलिटेक्निक को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

प्रत्येक केंद्र पर एक पाली में 384 अभ्यर्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई है। परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों में आयोजित होगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक संचालित होगी। अभ्यर्थियों को निर्धारित समय से पहले केंद्रों पर पहुंचना होगा, ताकि जांच और सत्यापन की प्रक्रिया समय पर पूरी की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईओएस राजीव कुमार ने बताया कि पुलिस भर्ती परीक्षा को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए तैयारी तेज कर दी गई है। प्रत्येक केंद्र पर केंद्र व्यवस्थापक के साथ स्टेटिक मजिस्ट्रेट और पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। प्रश्नपत्रों को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाया जाएगा। वहीं, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए विशेष टीमें भी सक्रिय रहेंगी। संवाद

--
निगरानी व्यवस्था हुई मजबूत
इस बार परीक्षा की निगरानी व्यवस्था को और मजबूत बनाया गया है। सभी परीक्षा केंद्रों पर हाई रिजॉल्यूशन सीसी कैमरे लगाए जा रहे हैं। इन कैमरों को जिला मुख्यालय स्थित कंट्रोल रूम के साथ-साथ पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड से भी लाइव जोड़ा जाएगा। परीक्षा कक्ष, प्रवेश द्वार और परिसर की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जाएगी। फर्जीवाड़े और नकल पर रोक लगाने के लिए अभ्यर्थियों का बायोमीट्रिक सत्यापन और फेस मिलान कराया जाएगा। परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस समेत सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने भी पत्र जारी कर परीक्षा अवधि के दौरान किसी अन्य परीक्षा के आयोजन पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed