फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   up police did not arrest anyone even after a month in case of raping a teenager

UP News : बीसलपुर में 10 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म, एक महीने के बाद पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट

Mon, 20 Jun 2022 01:14 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 20 Jun 2022 01:14 AM IST
सार

पुलिस ने एक महीना बीत जाने के बाद रविवार को 10 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म के मामले में रिपोर्ट दर्ज की। इसमें तीन लोगों को नामजद किया गया है। पीड़िता की मां ने न्याय की गुहार लगाई है।

विज्ञापन
up police did not arrest anyone even after a month in case of raping a teenager
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

बीसलपुर थाने में दस वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म के मामले को एक महीने से ज्यादा के वक्त जाने के बाद रविवार को पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। अभी तक आरोपी पुलिस की पहुंच से बाहर हैं। पुलिस ने इस मामले में पहले तो रिपोर्ट दर्ज करने में आनाकानी की लेकिन बाद में पीड़िता की मां की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली।

विज्ञापन


बीसलपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी महिला ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि 15 मई को शाम उसकी 10 वर्षीय पुत्री गांव के पास में एक खाली पड़े प्लाट में खेल रही थी। इस बीच गांव के खरजुल, जितेंद्र व वीरेंद्र प्लॉट से किशोरी को खेत में खींच ले गए और दुष्कर्म किया। जब किशोरी बेहोश हो गई तो आरोपी भाग गए। इसी दौरान वहां से गुजर रहे ग्रामीण ने बेहोश पड़ी किशोरी को देखा और परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन


होश में आने के बाद किशोरी ने परिजनों को आपबीती सुनाई। पीड़ित ने पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने पहले टाला लेकिन रविवार को रिपोर्ट दर्ज कर ली। इसमें तीन लोगों को नामजद किया गया है। पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी का कहना है कि पीड़िता की मां की ओर से रिपोर्ट दर्ज की गई है।  पुलिस किशोरी के बयान अदालत में दर्ज कराएगी। साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed