फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   UP Nagar Nikay Chunav 2023 Pilibhit resarvation list

Nagar Nikay Chunav: पीलीभीत के 10 निकायों में चार सीटें हुईं अनारक्षित और छह आरक्षित, यहां पढ़ें पूरी डिटेल

Fri, 31 Mar 2023 08:19 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 31 Mar 2023 08:19 AM IST
सार

गुरुवार को जारी आरक्षण में इस बार पीलीभीत और बीसलपुर नगर पालिका की सीट महिला और पूरनपुर नगर पालिका की सीट अनारक्षित घोषित की गई है।

विज्ञापन
UP Nagar Nikay Chunav 2023 Pilibhit resarvation list
पीलीभीत नगर पालिका परिषद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

निकाय चुनाव को लेकर सरकार ने आरक्षण सूची जारी कर दी है। इसमें पीलीभीत जिले के दस निकायों में चार सीटें अनारक्षित हुईं है तो छह आरक्षित। नगर पालिका पीलीभीत और बीसलपुर की सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित की गईं हैं, जबकि पूरनपुर सीट अनराक्षित घोषित की गई है । 

विज्ञापन


छह अप्रैल तक आरक्षण पर आपत्ति की जा सकती है। यहां बता दें कि पांच दिसंबर 2022 को जारी हुई सूची में नगर पालिका पीलीभीत और बीसलपुर सीटें सामान्य थीं, जबकि पूरनपुर सीट महिला सीट घोषित की गई थी।
विज्ञापन


Nagar Nikay Chunav: बरेली नगर निगम में मेयर की सीट पर नहीं कोई बदलाव, यहां देखें वार्डवार आरक्षण सूची
विज्ञापन
विज्ञापन


निकाय चुनाव में अध्यक्ष पद के आरक्षण को लेकर कोर्ट में मामला चल रहा था। कोर्ट ने ओबीसी आरक्षण के आधार पर चुनाव कराने का फैसला सुनाया था। इस फैसले के बाद सरकार ने गुरुवार की देर शाम आरक्षण सूची को जारी कर दिया। 

यह हुआ आरक्षण

घोषित आरक्षण में इस बार पीलीभीत और बीसलपुर नगर पालिका की सीट महिला और पूरनपुर नगर पालिका की सीट अनारक्षित घोषित की है। इसके साथ ही नगर पंचायतों में नगर पंचायत कलीनगर की सीट अनुसूचित जाति महिला, नगर पंचायत नौगवां पकड़िया की सीट महिला, नगर पंचायत गुलड़िया भिंडारा की सीट अनारक्षित, नगर पंचायत बिलसंडा की सीट अनारक्षित, नगर पंचायत जहानाबाद की सीट अनारक्षित, नगर पंचायत बरखेड़ा की सीट पिछड़ा वर्ग और नगर पंचायत न्यूरिया हुसैनपुर की सीट पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित की है। 

यहां बता दें कि पांच दिसंबर को जारी हुई सूची में कलीनगर, को छोड़कर सभी सीटें अनारक्षित घोषित की गईं थीं। कलीनगर को अति पिछड़ा के लिए आरक्षित घोषित किया गया था।

पिछले चुनाव में यह थी स्थिति

पिछले निकाय चुनाव में पीलीभीत नगर पालिका की सीट महिला, बीसलपुर की सीट पिछड़ी महिला और पूरनपुर की सीट अनारक्षित थी। नगर पंचायतों में बरखेड़ा पिछड़ी महिला, कलीनगर पिछड़ा वर्ग, जहानाबाद महिला और न्यूरिया पिछड़ी महिला के लिए आरक्षित थी।

आरक्षण पर छह अप्रैल तक दे सकते हैं आपत्ति

उप जिला निर्वाचन अधिकारी राम सिंह गौतम ने बताया कि आरक्षण को लेकर किसी को कोई आपत्ति है तो वह छह अप्रैल तक दाखिल कर सकता है। इसके बाद अंतिम सूची जारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed