फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Accused arrested for Running an Illegal Madrasa in Pilibhit

Pilibhit News: छप्पर के नीच चला रहा था अवैध मदरसा, पुलिस ने संचालक को किया गिरफ्तार

Wed, 03 Jun 2026 01:10 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: बरेली ब्यूरो Updated Wed, 03 Jun 2026 01:10 AM IST
सार

पीलीभीत जिले के गांव भगौतीपुर में अवैध मदरसा का संचालन किया जा रहा था। शिकायत मिलने के बाद  पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। संचालक मदरसे की वैधता से संबंधित दस्तावेज नहीं दिखा। इस पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
Accused arrested for Running an Illegal Madrasa in Pilibhit
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद

विस्तार

पीलीभीत के दियोरिया कला थाना क्षेत्र के गांव भगौतीपुर में बिना मान्यता और पंजीकरण के संचालित किए जा रहे एक मदरसे पर पुलिस ने कार्रवाई की है। जांच के दौरान मदरसा संचालक आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद मामले में रिपोर्ट दर्ज कर संचालक कमरुल हसन को गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन


पुलिस के संज्ञान में आया कि गांव भगौतीपुर में बिना मान्यता एवं आवश्यक अनुमतियों के मदरसा संचालित किए जा रहा है। उसी में बच्चे बैठकर पढ़ते हैं। इसपर पुलिस ने मंगलवार सुबह गांव में छापा मारा तो मदरसा अस्थायी फूस के छप्पर के नीचे संचालित मिला। बच्चे भी पढ़ते मिले। 
विज्ञापन


मदरसा संचालक कमरुल हसन निवासी भगौतीपुर से मदरसे की मान्यता, पंजीकरण, भूमि संबंधी अभिलेख, अग्निशमन विभाग की अनापत्ति प्रमाणपत्र (फायर एनओसी) समेत अन्य आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा, लेकिन वह कोई भी वैध दस्तावेज उपलब्ध नहीं करा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मामले को प्रथम दृष्ल्या बिना आवश्यक मान्यता एवं अनुमतियों के मदरसा संचालन का मामला मानते हुए उपनिरीक्षक संजय कुमार की तहरीर पर थाना दियोरिया कला में कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की। थाना प्रभारी गौतम सिंह ने बताया कि प्रकरण में साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed