{"_id":"04f16987d61a03131f3daa0ff503bf42","slug":"university-of-the-flying-squad-raided-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्वविद्यालय के उड़नदस्ते ने की छापेमारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्वविद्यालय के उड़नदस्ते ने की छापेमारी
पीलीभीत
Updated Thu, 03 Mar 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्वविद्यालय परीक्षा के तहत शहर के दो परीक्षा केंद्रों पर बृहस्पतिवार को तीनों पालियों में 1791 परीक्षार्थी शामिल हुए, जबकि 30 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। विश्वविद्यालय से आए उड़नदस्ते ने दोनों परीक्षा केंद्रों पर छापेमारी की।
शहर के उपाधि महाविद्यालय और रामलुभाई साहनी महिला महाविद्यालय में बृहस्पतिवार को तीनों पालियों में परीक्षा हुई। उपाधि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रमोद सिंह ने बताया कि प्रथम पाली में 650 परीक्षार्थी, दूसरी पाली में 274 और तृतीय पाली में 422 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। तीनों पालियों में 26 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। रामलुभाई साहनी महिला महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सुनीता सिंह ने बताया कि तीनों पालियों में 441 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया, जबकि सात परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। इधर विश्वविद्यालय से आए उडनदस्ता दल के डॉ. वीरेंद्र सिंह और डॉ. सीपी सिंह ने दोनों परीक्षा केंद्रों पर द्वितीय पाली में छापेमारी कर परीक्षा का जायजा लिया, लेकिन उड़नदस्ता के हाथ कोई नकलची नहीं लग सका।