फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   University examinations in 2398, said the test exam

विश्वविद्यालय परीक्षाएं शुरूः 2398 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा

Tue, 01 Mar 2016 08:12 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Tue, 01 Mar 2016 08:12 PM IST
विज्ञापन
University examinations in 2398, said the test exam
जिले में विश्वविद्यालय परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हो गईं। पहले दिन तीन पालियो में हुई परीक्षा में शहर स्थित दो परीक्षा केंद्रों पर 2398 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी जबकि 74 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। परीक्षा के दौरान आंतरिक सचल दलों ने निरीक्षण किया लेकिन कोई भी नकलची हाथ नहीं लग सका।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय परीक्षा के पहले दिन पहली पाली में बीएससी व बीकाम प्रथम वर्ष, दूसरी पाली में बीएससी व बीकाम द्वितीय वर्ष व तीसरा पाली में बीएससी व बीकाम तृतीय वर्ष के परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। उपाधि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षा केंद्र पर प्रथम पाली में पंजीकृत 676 के सापेक्ष 657 परीक्षार्थी, द्वितीय पाली में 654 के सापेक्ष 615 व तृतीय पाली में 568 के सापेक्ष 559 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। तीनों पालियों में 67 परीक्षार्थी गैर हाजिर रहे। उन्होंने बताया कि पहले दिन शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा संपन्न हुई है। आंतरिक सचल दलों ने भी तीनों पालियों में परीक्षा का जायजा लिया। वहीं रामलुभाई साहनी महिला महाविद्यालय के परीक्षा प्रभारी डॉ. दिनेश चंद्रा ने बताया कि मंगलवार को पहली पाली में पंजीकृत 264 के सापेक्ष 259, दूसरी पाली में 94 व तीसरी पाली में 216 के सापेक्ष 214 परीक्षार्थियों ने  परीक्षा दी है। जबकि सात परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। इधर परीक्षा से पूर्व दोनों परीक्षा केंद्रों के गेटों पर परीक्षार्थियों की सघन तलाशी ली गई। आंतरिक सचल दल टीमों ने भी कक्षाओं में छापेमारी की लेकिन कोई भी नकलची नहीं पकड़ा जा सका।
विज्ञापन

बीसलपुर। राजकीय महाविद्यालय परीक्षा केंद्र पर भी मंगलवार को विश्वविद्यालय परीक्षा शुरू हुई। केंद्र व्यवस्थापक डॉ. आरसी वाजपेई ने बताया कि प्रथम पाली में तीन परीक्षार्थी, द्वितीय पाली में एक व तृतीय पाली में दो परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा प्रभारी सुशील कुमार सोनी ने बताया कि आंतरिक सचल दल ने गेट पर ही सभी परीक्षार्थियों की तलाशी ली। यहां बिना पुलिस व्यवस्था के ही परीक्षाएं संपन्न कराई गई। केंद्र व्यवस्थापक ने बताया कि परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अफसरों को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed