{"_id":"6675da301ad2ddfce70cc722","slug":"unhappy-with-dowry-in-laws-beat-up-the-married-woman-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-118279-2024-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: दहेज से नाखुश ससुरालियों ने विवाहिता को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: दहेज से नाखुश ससुरालियों ने विवाहिता को पीटा
विज्ञापन
बरखेड़ा (पीलीभीत)। दहेज से असंतुष्ट ससुराल वालों पर विवाहिता को पीटने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस ने पांच लोगों को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जनपद फर्रुखाबाद के थाना अमृतपुर के गांव कुबेरपुर कुंडया निवासी श्रीकांत ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि छह साल पूर्व पुत्री की शादी बरखेड़ा क्षेत्र के गांव कोकिली निवासी अनुज के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर ससुराल के लोग विवाहिता को प्रताड़ित करने लगे।
दो बच्चों के जन्म के बाद भी ससुराल के लोग हरकतों से बाज नहीं आए। आरोप है कि 19 जून को ससुराल पहुंचने पर देखा कि पति अनुज, जेठ अतुल, ननद सुमन व सास-ससुर पुत्री को बुरी तरह से पीट रहे हैं। विवाहिता के पिता को देखकर ससुराल वाले शांत हो गए। इसके बाद डायल 112 पर सूचना दी गई। थाना प्रभारी राजकुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।