फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   12-year-old Kum Fatma selected for the national cricket team.

Pilibhit News: 12 साल की कुम फातमा का नेशनल क्रिकेट टीम में चयन

Fri, 02 Oct 2026 12:32 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 02 Oct 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
12-year-old Kum Fatma selected for the national cricket team.
कुम फातमा
पीलीभीत। जिले की प्रतिभाएं खेल के मैदान में लगातार जिले का नाम रोशन कर रही हैं। इसी कड़ी में आवास विकास कॉलोनी निवासी 12 वर्षीय कुम फातमा का चयन सीबीएसई बोर्ड की अंडर-17 नेशनल क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए हुआ है। महज 12 वर्ष की उम्र में ईस्ट जोन टीम में जगह बनाकर राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व करने जा रहीं कुम फातमा की उपलब्धि ने परिवार, कोच और विद्यालय को गौरवान्वित किया है।
विज्ञापन

कुम फातमा ने बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश की प्रतिभावान खिलाड़ियों के साथ प्रयागराज में आयोजित चयन प्रक्रिया में हिस्सा लिया था। अब सीबीएसई बोर्ड की राष्ट्रीय प्रतियोगिता 16 से 22 अक्तूबर तक तमिलनाडु के मदुरई में आयोजित होगी।
विज्ञापन

कुम फातमा लेफ्ट हैंड गेंदबाज हैं। कुम फातमा पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय पीलीभीत की कक्षा छह की छात्रा हैं। वह पिछले दो वर्षों से 22 यार्ड अकादमी में कोच रिजवान खान के निर्देशन में क्रिकेट की बारीकियां सीख रही हैं। सैयद परवेज की बेटी कुम फातमा को बचपन से ही क्रिकेट खेलने का जुनून रहा है। इसी लगन और नियमित अभ्यास ने उन्हें राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed