{"_id":"6abeae75f0a4cd9307032076","slug":"seven-candidates-appeared-for-the-interview-for-the-post-of-biologist-pilibhit-news-c-121-1-bdn1036-170123-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: बायोलॉजिस्ट पद के लिए सात अभ्यर्थियों ने दिया साक्षात्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: बायोलॉजिस्ट पद के लिए सात अभ्यर्थियों ने दिया साक्षात्कार
Fri, 02 Oct 2026 12:33 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Fri, 02 Oct 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। पीलीभीत टाइगर रिजर्व में बायोलॉजिस्ट पद पर नियुक्ति के लिए साक्षात्कार प्रक्रिया बृहस्पतिवार को पूरी कर ली गई। कुंदन लाल सभागार में आयोजित साक्षात्कार में फील्ड डायरेक्टर पीपी सिंह समेत डीएफओ और चयन पैनल के सदस्यों ने अभ्यर्थियों से सवाल किए।
बायोलॉजिस्ट पद के लिए प्राप्त आवेदनों में से आठ अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया था। इनमें से सात अभ्यर्थी ही साक्षात्कार में शामिल हुए। चयन पैनल ने अभ्यर्थियों की शैक्षिक योग्यता, संबंधित क्षेत्र में अनुभव और वन्यजीव संरक्षण से जुड़े विषयों पर जानकारी का आकलन किया। डीएफओ मनीष सिंह ने बताया कि साक्षात्कार होने के बाद अब अगले चरण की प्रक्रिया की जाएगी। अभ्यर्थियों के प्रदर्शन और निर्धारित मानकों के आधार पर चयनित अभ्यर्थी का नाम तय किया जाएगा। संवाद