{"_id":"6abeac4f3faa0de4460b00d4","slug":"after-the-e-rickshaw-overturned-the-driver-tried-to-flee-but-was-caught-by-the-public-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-170090-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: ई-रिक्शा पलटने के बाद चालक ने दौड़ाया, लोगों ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: ई-रिक्शा पलटने के बाद चालक ने दौड़ाया, लोगों ने पकड़ा
Fri, 02 Oct 2026 12:24 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Fri, 02 Oct 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
शहर के डिग्री कॉलेज चौराहे पर लगी भीड़। संवाद
पीलीभीत। ई-रिक्शा पलटने से उसमें सवार एक छात्रा व उसकी मां गंभीर घायल हो गईं। राहगीरों की मदद से जब ई-रिक्शा सीधा किया गया, तो चालक ने ई-रिक्शा दौड़ा दिया। राहगीरों की मदद से नौगवां चौराहे पर बमुश्किल पकड़ा जा सका। ऐसे में करीब आधे घंटे तक हंगामा चलता रहा।
शहर के डिग्री कॉलेज चौराहे पर पुराना पीलीभीत से सवारियां लेकर आ रहा ई-रिक्शा संतुलन बिगड़ जाने से पलट गया। ई-रिक्शा पलटने से उसमें सवार सुनीता व उसकी पुत्री गायत्री घायल हो गईं। राहगीरों की मदद से ई-रिक्शा को सीधा कराया गया। इसके बाद चालक ने ई-रिक्शा नौगवां चौराहे की ओर दौड़ा दिया। वहां मौजूद कुछ लोगों ने उसका पीछा कर नौगवां चौराहे पर पकड़ लिया। इसके बाद चालक ई-रिक्शे से कूदकर रेलवे लाइन की ओर भाग खड़ा हुआ। चीख-पुकार की आवाज सुनकर आगे मौजूद लोगों ने उसे पकड़ा। इसके बाद कुछ लोग ई-रिक्शा पर सवार होकर उसे घटनास्थल पर लाए। वहां मौजूद पीआरडी जवानों की मौजूदगी में ई-रिक्शा पर बैठाकर चालक के साथ घायलों को लेकर जिला अस्पताल लेकर गए। जहां प्राथमिक के बाद घायलों को घर भेज दिया। इस दौरान डिग्री कॉलेज और नौगवां चौराहे पर करीब आधे घंटे तक हंगामा चलता रहा। सीओ सिटी अमरनाथ वर्मा ने बताया थाना पुलिस को कोई शिकायत नहीं मिली है। अगर तहरीर मिलती है तो चालक पर कार्रवाई की जाएगी।