{"_id":"651c64ead12d1580d10d2664","slug":"under-the-new-system-sugarcane-price-will-now-be-paid-through-committees-pilibhit-news-c-121-1-pbt1001-5228-2023-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: नई व्यवस्था के तहत अब समितियों के माध्यम से होगा गन्ना मूल्य का भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: नई व्यवस्था के तहत अब समितियों के माध्यम से होगा गन्ना मूल्य का भुगतान
Wed, 04 Oct 2023 12:30 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Wed, 04 Oct 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। नए पेराई सत्र में गन्ना किसानों के लिए भुगतान की नई व्यवस्था शुरू हो जाएगी। अब किसानों को गन्ना मूल्य का भुगतान चीनी मिलों के स्तर से नहीं बल्कि समितियों के माध्यम से होगा। गन्ना भुगतान की यह व्यवस्था जिले में पहली बार शुरू हो रही है। इसके तहत विभागीय अफसरों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
जिले में चार चीनी मिलें संचालित हैं। इनमें शहर की एलएच शुगर फैक्टरी, बरखेड़ा की बजाज हिंदुस्तान के अलावा सहकारी चीनी मिल पूरनपुर व बीसलपुर है। जिले में पेराई सत्र शुरू होने की तैयारियां चल रही हैं। मंगलवार को अपर गन्ना आयुक्त समितियां डॉ. वीवी सिंह ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा कर जिला गन्ना अधिकारी से बिंदुवार जानकारी हासिल की। गन्ना समितियों के माध्यम से भुगतान से संबंधित डाटा फीडिंग के बारे में पूछा।
जिला गन्ना अधिकारी खुशीराम भार्गव ने बताया कि इस बार किसानों को गन्ना भुगतान समितियों के माध्यम से किया जाएगा। जिले में चार समितियां हैं। इनमें पीलीभीत, बीसलपुर, पूरनपुर और मझोला हैं। सभी समितियों पर किसानों के डाटा फीडिंग का कार्य चल रहा है। शासन से लगातार तैयारियों की समीक्षा की जा रही है।