{"_id":"6765cf5947fc53bdee047afb","slug":"under-the-guise-of-working-at-a-shop-he-kept-committing-theft-for-many-years-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-127611-2024-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: दुकान पर काम करने की आड़ में कई साल तक करते रहे चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: दुकान पर काम करने की आड़ में कई साल तक करते रहे चोरी
विज्ञापन
पीलीभीत। कपड़े की दुकान पर काम की आड़ में कई सालों से कपड़ा चोरी करने का मामला सामने आया। सीसीटीवी में सच्चाई सामने आने पर दुकान स्वामी ने सख्ती की तो तीनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला फीलखाना निवासी मुझाहिद बक्श शम्सी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पुरानी गल्ला मंडी में उसकी कपड़ों की थोक व फुटकर बिक्री की पंजीकृत फर्म है। दुकान पर जहानाबाद क्षेत्र के असलम, पकड़िया निवासी मो. उवैस व रामप्रसाद करीब 15 वर्षों से काम कर रहे है। तीनों लोग ही सुबह दुकान खोलते हैं। तीनों आरोपी दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे को बंदकर कपड़ा चोरी कर कम रुपये में सौदा कर देते हैं। कई वर्षों से चोरी की घटना को अंजाम देते आ रहे हैं। इस दौरान उन्होंने एक नए लड़के को कार्य के लिए रखा।
तीनों ने लालच देकर उसे भी चोरी की घटनाओं में शामिल करने का प्रयास किया। मगर वह उनकी बातों में नहीं आया और दुकान स्वामी को जानकारी दी। इस पर स्टाक व सीसीटीवी की जांच की तो एक ही समय पर कैमरे बंद होना पाया गया। आसपास लगे कैमरों में तीनों के चोरी का सामान ले जाने के फुटेज मिले। सख्ती से पूछताछ की तो कई वर्षों से रोजाना पांच हजार रुपये का सामान बेचने की बात स्वीकार की। कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने बताया कि मामले में मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।