{"_id":"66f3251c1f4623f2c7058fea","slug":"under-14-boys-cricket-team-was-selected-pilibhit-news-c-121-1-pbt1001-122951-2024-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: अंडर-14 बालक वर्ग क्रिकेट टीम का किया गया चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: अंडर-14 बालक वर्ग क्रिकेट टीम का किया गया चयन
विज्ञापन
पीलीभीत के ड्रंमड राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित क्रिकेट चयन प्रतियोगिता में चुने गए खिलाड़ी व म
पीलीभीत। ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज में अंडर-14 बालक वर्ग विद्यालयीय क्रिकेट चयन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें जिले के छह कॉलेज के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य संतोष कुमार ने किया। प्रतियोगिता में चौधरी उमराव सिंह सरस्वती विद्या मंदिर, मझोला, महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज, एसएन इंटर कॉलेज, उच्च प्राथमिक विद्यालय दियूरी, ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज, गुरुनानक इंटर कॉलेज, पूरनपुर के प्रतिभागियों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर जनपद पीलीभीत की अंडर-14 बालक वर्ग की क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों का चयन किया गया। टीम में शुभम विश्वास, विजय गंगवार, सार्थ, अभिषेक, दीपक, क्रश्नू मित्रा, नितिनराज, मिनहाज, मोहम्मद शमी, उदय, आयुष, पीयूष का चयन किया गया है।
विज्ञापन
जिला क्रीड़ा सचिव राजेश शुक्ला ने बताया कि चयनित प्रतिभागी 27 सितंबर को ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज में होने वाली मंडलीय विद्यालयीय क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता का संचालन शारीरिक शिक्षक जय हिंद मौर्य ने किया।
चयनकर्ताओं में अमन वर्मा, प्रशांत शुक्ला, जयप्रकाश, यासीन अहमद शामिल रहे। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में लोकेश गंगवार, आरपी गंगवार आदि मौजूद रहे।