फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Uncontrolled car collided with a tree, two women going to Purnagiri died

Pilibhit News: पेड़ से टकराई अनियंत्रित कार, पूर्णागिरि जा रहीं दो महिलाओं की मौत

Sat, 29 Mar 2025 11:38 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sat, 29 Mar 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Uncontrolled car collided with a tree, two women going to Purnagiri died
मझोला (पीलीभीत)। पूर्णागिरि जा रहे श्रद्धालुओं की कार अनियंत्रित होकर पीलीभीत-टनकपुर हाईवे पर मझोला के समीप पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार फर्रुखाबाद जिले के थाना मऊ दरवाजा के गांव खारबंदी कुइयां बूट निवासी दो महिलाओं की मौत हो गई।
विज्ञापन

छह लोग गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी न्यूरिया पहुंचाया। यहां से इन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। मृतक महिलाओं के शव पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन

गांव खारबंदी कुइयां बूट निवासी जोगिंदर सिंह परिवार के साथ शुक्रवार की शाम अपने घर से उत्तराखंड के टनकपुर स्थित मां पूर्णागिरि में दर्शन-पूजन करने के लिए निकले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात करीब दो बजे उनकी कार पीलीभीत-टनकपुर मार्ग पर न्यूरिया थाना क्षेत्र में मझोला से पहले अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई।
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची थाना न्यूरिया पुलिस ने घायलों को कार से बाहर निकलवाया। तुरंत ही इन्हें न्यूरिया सीएचसी भेजा गया। यहां चिकित्सकों ने रत्नेश राठौर (40) पत्नी जोगिंदर सिंह और पुष्पा देवी (61) पत्नी अजयपाल सिंह को मृत घोषित कर दिया।
हादसे में अंकुर (24), जोगिंदर सिंह (45), मोहिनी (22), अनुराग (18), नव्या (12) और सात माह की अनन्या घायल हो गई। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज किया गया।

थानाध्यक्ष रूपा बिष्ट ने बताया कि हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी। मृतक महिलाओं का शव पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा गया है। घायलों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed