फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Uncontrolled bike fell into the canal, young man died

Pilibhit News: अनियंत्रित बाइक नहर में गिरी, युवक की मौत

Sun, 22 Jun 2025 09:35 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jun 2025 09:35 PM IST
विज्ञापन
Uncontrolled bike fell into the canal, young man died
पूरनपुर। गांव टांडा छत्रपति के निकट अनियंत्रित बाइक माधोटांडा रजवाहा में गिर गई। हादसे में बाइक सवार बरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव इगरा निवासी तिलकराम उर्फ सोनू (28) की नहर में डूबने से मौत हो गई है। जबकि उसका साथी अरुण घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


घटना शनिवार शाम की है। सोनू गांवों में भूमिगत पाइप लाइन डालने का काम करता था। शनिवार शाम को बाइक से अपने साथी सुनगढ़ी थाना क्षेत्र की रामनगर कॉलोनी निवासी अरुण के साथ अपने गांव जा रहा था। गांव टांडा छत्रपति के समीप माधोटांडा रजवाहा के निकट अनियंत्रित होकर उसकी बाइक नहर में गिर गई।
विज्ञापन

सोनू भी नहर में जा गिरा। नहर में पानी कम था, लेकिन वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सोनू को सीएचसी भिजवाया। सीएचसी में चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाल सतेंद्र सिंह ने बताया कि सोनू का बाइक सवार साथी अरुण भी घायल हुआ है। सोनू के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। तहरीर मिलने पर अगली कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
हादसे में छात्रा की मौत के मामले में रिपोर्ट दर्ज
बरखेड़ा। तीन दिन पूर्व स्नातक की छात्रा की सड़क दुर्घटना में हुई मौत के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

दियोरिया थाना क्षेत्र के गांव नौआनगला निवासी सुखलाल ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 19 जून को उसकी पुत्री आरती कॉलेज से पेपर देकर ई-रिक्शे से घर वापस आ रही थी। इसी दौरान प्रतापडांडी के निकट ईको वैन ने ई-रिक्शे में टक्कर मार दी। जिससे ई-रिक्शा पलट गया। पुत्री ई-रिक्शे के नीचे दब गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद


--

बस की चपेट में आने से युवक घायल
बीसलपुर। बस की चपेट में आने से मोहल्ला ग्यासपुर निवासी मुश्ताक अहमद गंभीर रूप घायल हो गया। युवक रविवार को सुबह ईदगाह चौराहे को पैदल पार कर रहा था।। इस दौरान चौराहा पर मुड़ रही शाहजहांपुर से आई रोडवेज बस की चपेट में आकर गंभीर घायल हो गया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed